BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2023, 10:23 am
BIG NEWS : एमपी में भयानक सड़क हादसा, स्कूली वैन और बाइक सवार की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, जैसे ही मच गई अफरा तफरी, फिर दौड़ी खाकी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े देवेंद्र सिंह राजपुत की खबर  

Share On:-

मुरैना। छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोडक़र लौट रहे स्कूली वैन और बाइक सवार 3 युवकों में गुरुवार की शाम आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,और दो युवकों को गंभीर चोटें आईं, उन्हे उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया है।

मामला माता बसैया थाना क्षेत्र के जीगनी गांव के पास पेट्रोल पंप का है,जहां बंटी ओझा अपने मोसी के लड़के शिवम और दोस्त विजय के साथ अपने गांव भारतपुरा से मुरैना आ रहा था इसी दौरान एक निजी स्कूल राठी की वेन बच्चो को घर छोड़ कर लॉट रही थी जिसने जींगनी पेट्रोल पंप के पास टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सडक़ पर जा गिरे। तीनों के शरीर में अंदरुनी चोटें आने से वे मौके पर ही अचेत हो गए। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। तभी रास्ते से गुजर रहे,ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर ने दरियादिली दिखाई और अपनी निजी गाड़ी से तीनों को जिला अस्पताल लाए, जिसमे से डॉक्टरों ने चैकअप के बाद बंटी ओझा को मृत घोषित कर दिया वही,शिवम और विजय की हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया।वही माता बसैया थाना पुलिस का कहना है कि, जानकारी मिली थी के एक स्कूल वैन से बाइक को टक्कर मार दी है जिस में एक युवक की मौत हो गई है, दो लोग घायल है घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया है, मार्ग कायम कर मृतक के शव का पीएम् कराया जा रहा है, और जांच की जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE