BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2023, 12:24 pm
BIG NEWS : शिया दाउदी बोहरा समाज मना रहा है ईद उल फितर का त्यौहार, नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर दी एकदूसरे को बधाई, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। शिया दाऊदी बोहरा समाज द्वारा मिस्री कैलेंडर के अनुसार पवित्र रमजान के 30 रोजे समाप्त होने के पश्चात आज ईद उल फितर यानी मीठी ईद का त्योहार‌ पूरे विश्व के साथ ही नीमच में उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

बोहरा बाजार स्थित हुसामी मस्जिद में शेख यूनुस भाई हामिद और अमाकिने मोहम्मदिया कॉलोनी में आमिल साहब जोएब भाई बड़वानी वाला ने ईद उल फितर के पावन त्योहार पर सुबह की नमाज अदा करवाई। इस अवसर पर बोहरा समाज के तमाम अनुयायियों ने ईद की नमाज अदा कर खुशगवार माहौल में एक दूसरे को गले लग कर बधाई दी। एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। मस्जिद में नमाज के बाद शहर और मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की दुआएं मांगी गई।अली असगर राज टूर द्वारा 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा 30 रोजे पूरे किए जाने पर 32 बच्चों को प्रशंसा पत्र और पुरस्कार से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उल्लेखनीय है कि 7 वर्ष की नन्ही बतुल बट्टी वाला ने भी रमजान में पूरे 30 रोजे रखे। 

बताते चलें कि आज ईद उल फितर यानी मीठी ईद के मौके पर समाज जनों के घरों में विशेष पकवान के रूप में सूखा मेवा डालकर बहुत ही लजीज सिवैय्या बनाई जाती है। दाऊदी बोहरा समाज के लोग अपने परिजन और परिचितों के घर मिलने जाते हैं। छोटों को स्नेहपूर्वक ईदी भेंट करते हैं। बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। एक दूजे से मिलकर खुशियां बांटते हैं। गरीब और जरूरतमंद लोगों की ईद के इस खास मौके पर यथासंभव मदद भी करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE