BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2023, 5:11 pm
BIG NEWS : हाजी मुबारक हुसैन ने रमजान के पवित्र महीने अंतिम अशरे पर जरुरतमंदो को वितरित किए राशन किट, दुसरो की ख़ुशी को बताया सबसे बड़ी ईद, किट पाकर लोगों ने दी दुआए, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर

Share On:-

नीमच। काजी सरकार हज टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक एवं शेख मसुदी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मुबारक हुसैन ने रमजान के पवित्र महीने के अंतिम अशरे के दिन गुरुवार को अपने ऑफिस पर गरीबो को बुलाकर राशन किट वितरित किया।  

गौरतलब है कि हाजी मुबारक हुसैन एक समाज सेवी होकर हर वर्ग के कार्य मे अपना योगदान देते आये है। फिर चाहे समाज की बहन बेटियों का विवाह करना हो या किसी भी गरीब की मदद के लिए ये हमेशा आगे बढ़कर मददगार रहे हैं। कोरोना का कहर या हाड़ कंपकपाती ठंड में जो लोग खुले आसमान के नीचे रह रहे हो इन्होंने आधी रात को जाकर उन्हें गर्म कंबल और खाने पीने की उचित सामग्री वितरण करने में हमेशा आगे रहे हैं। 

इसी के तहत मुस्लिम समाज के सबसे पवित्र माह रमजान में भी समाज के सेकड़ो जरूरत मन्दो को हाजी मुबारक हुसैन राशन किट वितरण किया। इस कीट में 5 किलो आटा, आलू, प्याज, दाले सहित कई तरह की खाने पीने सामग्री रही। ईद के दो दिन पहले जरूरत मन्दो ने राशन किट पाकर हाजी को दिल से दुवाएं दी। 

हाजी मुबारक हुसैन ने बताया कि जरुरतमंदो की मदद करना और गरीब लोगों तक राहत पहुँचाना ही असली इबादत है। ईद के पहले जब गरीबों के घर राशन पहुंचेगा और वे ख़ुशी के साथ ईद मनाएगे तो ये मेरे लिए सबसे बड़ी ख़ुशी होगी। उनकी ईद में ही हमारी ईद होगी। 
इस अवसर पर हज्जानी नसीम बानो, हाजी सद्दाम हुसैन, वसीम हुसैन, हाजी मुजीब शेख मौजूद रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE