BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2023, 8:16 pm
BIG NEWS : नजर आया ईद का चाँद, कल मुस्लिम समाज मनाएगा ईद उल फितर का त्यौहार, सुबह होगी ईद की नमाज, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर में रमजान के महीने के बाद आज शाम चांद दिखा है। रमजान का पाक माह पूरा होने के बाद इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है। दुनियाभर का मुस्लिम समुदाय इस पाक महीने में रोजा रखता हैं और पूरे महीने अल्लाह की इबादत की जाती है। भारत में भी शुक्रवार को चांद देखने के बाद 22 अप्रैल को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। 

ईद से एक दिन पहले रोजेदारों सहित अन्य लोगों ने अलविदा की नमाज पढ़ी। मान्यता है कि जुम्मे की नमाज अदा करने से गुनाहों से पीछा छूट जाता है। जुम्मे की एक नमाज अदा करना 40 नमाज अदा करने का सवाब देता है। रोजेदारों की इबादत के बाद ईद का दिन मुबारक होता है। इसका सुबूत शुक्रवार को शहर के बाजारों में देखने को मिला। ईद की खरीदारी में लोगों ने तपती गर्मी की भी परवाह नहीं की। सेवइयां की दुकानें हो, चूड़ी की दुकान हो, फल की दुकानें हो या फिर कपड़ों की हर तरफ लोगों की भीड़ रही। मेहंदी लगाने वाले की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ रही। ईद उल फितर के मौके पर रोजेदार और पूरा घर मिलकर सुबह ईद की तैयारी करते हैं। कुछ मीठी चीज खाते हैं। इस ईद में मीठी सेवइयां खाने का रिवाज है। कल सुबह मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह में ख़ुत्बे की नमाज अदा करेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE