BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2023, 7:47 pm
NEWS : रक्तदान शिविर आबूरोड में 142 यूनिट समर्पित, भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में कुल 353 यूनिट रक्त का ऐतिहासिक संग्रह, मानव सेवा सप्ताह के तहत नेता प्रतिपक्ष राठौड़ के जन्म दिवस के उपलक्ष पर रक्तदान के लिए उमड़े कार्यकर्ता, पढ़े खबर 

Share On:-

आबूरोड। प्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा राजेंद्र राठौर के जन्मदिवस के अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्व कल्याण की भावना से प्रेरित मानव सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ के नेतृत्व में विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का ऐतिहासिक आयोजन मोर्चा की जिला टीम, मोर्चा आबूरोड़ नगर और ग्रामीण मंडल द्वारा समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से स्थानीय अग्रवाल विष्णु धर्मशाल में संपन्न हुआ।

शुक्रवार को विशाल रक्तदान शिविर में उत्साहपुर्वक 142 यूनिट रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। यह शिविर आबू रेवदर विधायक जगसीराम कोली, मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौर, नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष सुरेश कोठारी, जिलाउपाध्यक्ष बाबूभाई पटेल, मोर्चा जिलामहामंत्री नरपतसिंह राणावत, पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र संबरिया, एससी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय गोठवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सरससिंह चौहान आदि के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 

मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौर ने बताया कि राजेन्द्रसिंह राठौड़ की लोकप्रियता के चलते कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया हैं। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व सिरोही में 211 यूनिट रक्तदान हुआ इस प्रकार कुल 353 यूनिट रक्तदान किया गया। सिरोही जिले में पहली बार इतने व्यापक पैमाने पर जगह-जगह रक्तदान शिविर आयोजित किए गए जिनमें रक्त की प्रतिदिन डिमांड और गंभीर रोगियों को रक्त की जरूरत को देखते हुए टूटती सांसों को नया जीवन दान देने के लिए सेवा ही संगठन के कर्म पथ पर चलकर कार्यकर्ताओं ने अपना खून समर्पित किया।

जिले में मानव सेवा सप्ताह के तहत रक्तदान करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और जज्बा देखा गया और आगे बढ़कर युवाओ सहित महिला कार्यकर्ताओं ने भी इसमें भागीदारी निभाई। जनसेवा से प्रेरित इस आयोजन की जगह-जगह प्रशंसा की जा रही है।

इस शिविर के अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री अजय वाला, दिनेश सेन, गणेश आचार्य, उपाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अजय ढाका, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष करण मेवाड़ा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपेश अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण देवासी, एस सी मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारू, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा जैन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री बबिता मखीजा, जिला उपाध्यक्ष दर्शना देसाई, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक मंजू कोली, पार्षद अमर सिंह, दिलीप सोनी, अर्जुन सिंह भाया, नगरपालिका प्रकोष्ठ संयोजक चंपा लाल लोधी, किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल के मुकेश सिंह वासडा, मुकेश गिरी, राहुल प्रजापत, अजय सिंह, लाखन देवासी, दीपक सैनी, छात्र संघ अध्यक्ष छत्तर सिंह देवड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंघल, पृथ्वी सिंह गोहिल, महिला मोर्चा की सविता वासु, ममता कश्यप, अलका मोदी, सुशीला गहलोत, एससी मोर्चा भैरू गोयल, किसान मोर्चा के भवानी सिंह, कौशल सैनी, कुंवर सिंह, रवि शर्मा, अविनाश झा, मोर मुकुट योगी, नरेश दुकड़िया, राहुल प्रजापति आदि मौजूद रहकर व्यवस्थाओ को संभाला और रक्तवीरो को प्रेरित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE