BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2023, 9:18 pm
SHOK SAMCHAR : वॉइस ऑफ़ एमपी के एडिटर और जिला प्रेस क्लब के सचिव नवीन पाटीदार को मातृ शोक, कैलाशीबाई पाटीदार का निधन पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए गणमान्य जनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। कैलाशचंद्र पाटीदार की धर्मपत्नी व समरथ, वॉइस ऑफ़ एमपी के एडिटर और जिला प्रेस क्लब के सचिव पत्रकार नवीन पाटीदार की माताजी तथा रौनक व तनमय की दादीजी कैलाशी बाई पाटीदार का 60 वर्ष की आयु में शुक्रवार सुबह आकस्मिक निधन हों गया। जिनकी अंतिम यात्रा निज निवास 231 जवाहर नगर से बैकुंड मुक्तिधाम सिटी रोड़ निकली। जहां परिजनों ने उन्हें नम आंखों से मुखाग्नि दी। 

कैलाशी बाई पाटीदार नरेंद्र, विनोद, शाश्वत की काकीजी तथा नितेश, साहिल, अक्षत व भावेश की छोटी दादीजी थी। कैलाशी बाई सरल, सहज और मिलनसार प्रवृत्ति की महिला थी। वे धार्मिक कार्यों में अग्रणी थी, और बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती थी। उनकी सहज और सौम्य छवी के कारण क्षेत्र की महिलाएं भी अपार स्नेह करती थी।

आज दोपहर जवाहर नगर से निकली अंतिम यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकारगण और बड़ी संख्या में पाटीदार समाज के समाजजन शामिल हुए। मुक्तिधाम पर पार्थीव शरीर को कैलाशी बाई के बड़े बेटे समरथ पाटीदार ने मुखाग्नि दी। इसके साथ ही कैलाशी बाई पंचतत्व में विलीन हो गई। मुक्तिधाम पर उपस्थित गणमान्यजनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और परमपिता से श्री चरणों में स्थान देने के लिए प्रार्थना की। 

कैलाशी बाई पाटीदार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी अमिट छाप रखने वाले, जिला प्रेस क्लब के सचिव और वॉइस ऑफ़ एमपी के एडिटर नवीन पाटीदार की माताजी है। उनके निधन का समाचार जैसे मिला क्षेत्र में शोक की लहर फ़ैल गई। अचानक  बड़ी क्षति से हर कोई स्तब्ध रहा गया।       

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE