मंदसौर। बोहरा समुदाय ने कल हर्षोउल्लास के साथ ईद मनाई। शहर के सभी वर्ग के लोगों ने बोहरा समाज लोगों को दी बधाई। एक महीने तक अल्लाह के इबादत के बाद आज बोहरा समाज के पवित्र रमजान माह का समापन ईद की मुबारक के साथ हो गया।
बोहरा समाज के कुतबुद्दीन ने बताया कि बोहरा समाज द्वारा ईद का पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विशेष नमाज अदा की गई। उसके बाद सभी समाज जन आपस में खुशियों का इजहार करते हुए एक दूसरे को गले लगाया। इस नमाज के अंदर हमारे धर्म गुरु सैफुद्दीन मौला का एक संदेश का वाचन किया गया। इस संदेश के अंदर पूरे जहा में हिंदुस्तान और हिंदुस्तान के बाहर पूरे मुल्क में शान्ति बनी रहे आपस में भाई चारे से मिलजुलकर रहे देश की समृद्धि और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई।