कटनी। मुस्लिम धर्मालंबियों द्वारा आज ईद का पर्व मनाया जा रहा है इस अवसर पर आज सुबह ईदगाह पर पहली नमाज अदा की गई जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए और नमाज अदा की गई। नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगकर ईद की शुभकामनाएं दी।
वही ईद की नमाज अदा कर लौट रहे लोगो को राजनैतिक पार्टियों के नेताओ ने भी ईदगाह पहुँच कर बधाई दी। वही हिन्दू समाज की महिला समिति के पदाधिकारियों ने खीर का वितरण कर लोगो को ईद की बधाई दी ।