BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2023, 12:07 pm
BIG NEWS : नही मिल रहा फसलों का दाम, उपज को खरीदा जा रहा कौड़ियों में, किसान अधिकार सभा को लेकर जोकचन्द्र ने किया मल्हारगढ़ विधानसभा को दौरा, पढ़े खबर

Share On:-

पिपलिया स्टेशन। प्रदेश में किसानों को फसलों का भाव नहीं मिल रहा, उनकी उपज को कौड़ियों के दाम खरीदा जा रहा है, किसान संकट में है। बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि में हुई, लेकिन आज तक मुआवजा नहीं आया, फसल बीमा भी किसानों को नहीं दिया गया। अन्नदाता किसान मारे मारे फिर रहा है, और मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री कबड्डी खेलने में व्यस्त है। 

उक्त बात मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्यामलाल जोकचंद्र ने  खोखरा, निनोरा, कनघट्टी, सूपड़ा, सेमली, सनावदा, खंखराई, बालागुढ़ा, अम्बाव, उमरिया, गोगरपुरा, डुंगलावदा, बरखेड़ा जयसिंह, धाकड़ी, सुजानपुरा, मुण्डकोषा, बही पार्श्वनाथ गांव में किसानों के समक्ष नुक्कड़ चर्चा में कही। 24 अप्रेल को मंदसौर में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी किसान अधिकार सभा को सम्बोधित करेंगे, इसी कार्यक्रम में किसानों व कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में पहुँचने के लिए जोकचन्द्र ने दौरा कार्यक्रम के दौरान किसानों से अनुरोध किया। 

जोकचन्द्र ने आगे कहा कि अन्नदाताओं की कोई सुनने वाला नहीं है, क्षेत्र के मंत्री कबड्डी खो-खो खेलने में व्यस्त हैं, मजदूर अपनी समस्याओं के बारे में बात करते हैं तो मंत्री उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करते है। कही कोई नहीं सुनता है। जोकचंद्र ने कहा  आज अन्नदाता संकट में है, अस्पताल में डॉक्टर नहीं है, स्कूल में मास्टर नहीं है, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था ठप्प  है, किसान क़ो फसलों के दाम नहीं मिल रही है, ऐसे में अब सभी क़ो मिलकर शिवराज सरकार क़ो उखाड़कर फेंकने के लिए कमर कस कर संघर्ष करना होगा। 

दौरे में रमेश पाटीदार, कुन्जीलाल पाटीदार, दिनेश पाटीदार, राजेश भारती, सुरेन्द्रसिंह शक्तावत, कन्हैयालाल गुर्जर, गोपाल पटेल, कन्हैयालाल पाटीदार, अमृतराम हाबरिया, पूर्व जनपद सदस्य परशुराम पाटीदार, रमेश राठौर, भरत पाटीदार, ईशु धनगर, पवन पाटीदार, दिलराम शर्मा, मुकेश पटेल आदि मौजूद रहे। 

संजीत ब्लाक के इन गांवों में दौरा करेंगे जोकचन्द्र- 

संजीत ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शीतसिंह बोराना, महेश गुप्ता ने बताया 24 अप्रेल को मंदसौर में आयोजित किसान अधिकार सभा में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की तैयारी को लेकर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याक्षी श्यामलाल जोकचन्द्र 22 अप्रेल को संजीत क्षेत्र के विभिन्न गांवा का दौरा कर किसानों व कार्यकर्ताओं से रुबरु होंगे। 
बोराना ने बताया जोकचन्द्र प्रातः 11 बजे ढाबला, 11.30 काचरिया कदमाला, 12 बजे रणायरा, 12.30 बजे सोनगरा, 1 बजे नागर पिपलिया, 1.30 बजे बिल्लोद, 2 बजे खेड़ा, 2.30 बजे खूंटी, 3 बजे खात्याखेड़ी, 3.30 बजे ढ़ाणी, 4 बजे रायसिंह पिपलिया, 4.30 बजे ढोरी, 5 बजे हिंगोरिया बड़ा, 5.30 बजे बरखेड़ा डांगी, 6 बजे बोरखेड़ी चारण, 6.30 बजे हाथी बोलिया, 7 बजे मगराना, 7.30 बबजे रतन पिपलिया का दौरान करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भोपालसिंह सोलंकी सहित मण्डलम अध्यक्षगण भी साथ रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE