मनासा। मनासा सहित पूरे जिले में मुस्लिम समुदाय आज ईद हर्षोउल्लास के साथ मना रहा है। शहर के सभी वर्ग के लोगों ने समाज जनों को ईद की बधाई दी है। एक महीने तक अल्लाह के इबादत के बाद आज मुस्लिम समाज के पवित्र रमजान माह का समापन ईद की नमाज के बाद हुआ।
आज समाज द्वारा ईद का पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं आज ईदगाह पे शहर काज़ी द्वारा विशेष नवाज अदा करवाई गई। सभी समाज जन आपस में खुशियों का इजहार करते हुए एक दूसरे को गले मिल कर ईद की बधाई दी। संदेश के अंदर पूरे जहा में हिंदुस्तान और हिंदुस्तान के बाहर पूरे मुल्क में शान्ति बनी रहे आपस में भाई चारे से मिलजुलकर रहे देश की समृद्धि और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। नगर में व ईदगाह पर पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रही। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात दिखी।