BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2023, 3:35 pm
BIG NEWS : परशुराम जन्मोत्सव पर शहर में निकला चल समारोह, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, समाजजनों ने लिया उत्साह के साथ भाग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय परशुराम सेना के तत्वाधान में सकल ब्राह्मण समाज द्वारा दो दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। ब्राह्मण समाज के आराध्य देव और हरि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जन्म उत्सव के अवसर पर आज एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। 

भव्य शोभायात्रा में नगर समाज और राष्ट्र के विकास का संदेश दिया गया। शोभा यात्रा नीमच की गांधी वाटिका के समीप बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर विजय टॉकीज चौराहा, टैगोर मार्ग, बारादरी, नया बाजार होते हुए पंचवटी कॉलोनी परशुराम धाम पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। शोभायात्रा में उत्साहित महिला पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। यात्रा का जगह जगह स्वागत और अभिनंदन किया गया। 

इस अवसर पर राकेश भारद्वाज ने कहा कि भक्ति के मार्ग पर चल कर हम परम गति प्राप्त कर सकते हैं। हम सभी एकजुटता दिखा कर समाज को न्ई ऊँचाईयां प्रदान करे। सुनील  शर्मा ने कहा कि हम लोग आने वाली पीढियों को संस्कृति और भगवान परशुराम जी के संस्कार और उनके दिखाये मार्ग पर चल कर जीवन सार्थक करे। 

इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, अनिल चौरसिया, संतोष चोपड़ा, बृजेश सक्सेना, उमराव गुर्जर, राकेश भारद्वाज, तरुण बाहेती, नवीन तिवारी, जयप्रकाश पुरोहित, राजू तिवारी, संजय जोशी, उमेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, भूपेंद्र गौड़, किरण शर्मा, संगीता शर्मा, शोभा शर्मा और समाज के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। 

बताते चलें कि 20 अप्रैल से तीन दिवसीय श्री परशुराम प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।श्री परशुराम धाम पंचवटी कॉलोनी पर प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जारी है।आज के कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर संजय जोशी एवं आभार संयोजक जयप्रकाश पुरोहित जी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE