BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: खरगोन के सेगांव में दशोरा नागर मंडल इकाई.. <<     NMH MANDI: एक क्लिक में देखें कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी-मनासा रोड और राजस्थान.. <<     KHABAR : पोलिंग सेंटर पर गड़बड़ दिखे तो एक्शन लें.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : मुरैना में लोकसभा चुनाव से पहले इस.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) की नर्सरी में.. <<     NEWS : प्लाई की आड़ में ट्रक में मादक पदार्थों की.. <<     NEWS : बाल विवाह रोकने को लेकर जिला प्रशासन.. <<     BIG REPORT : नीमच में मतदान से पहले अखिल भारतीय.. <<     NEWS : अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस-2024 के अवसर पर.. <<     BIG VIDEO : मुरैना में लोकसभा चुनाव से पहले इस BJP नेता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तरुण.. <<     NEWS : मजदूर दिवस पर भाविप महिला सहभागिता शाखा ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आचार संहिता का बहाना कर नगर पालिका आम जनता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2023, 4:07 pm
KHABAR : परशुराम जन्मोत्सव की महाभिषेक, हवन व महाआरती से हुई शुरुआत, रंगोली और चित्रकला स्पर्धा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, एक मिनट स्पर्धा में उत्साह और उमंग से लिया प्रतिभागियों ने भाग, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। दो दिवसीय भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का शुभारंभ शनिवार अलसुबह 5 बजे महाभिषेक के साथ हुआ। सुबह 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्पर्धा में एक से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों में उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वयस्को ने भी स्पर्धा में अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

सकल ब्राह्मण कल्याण समिति, श्री परशुराम मंदिर निर्माण समिति एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अष्टम परशुराम जन्मोत्सव (अक्षय तृतीया पर्व) का दो दिवसीय आयोजन भगवान परशुराम के महाभिषेक से हुआ। सुबह 7 बजे हवन और 8 बजे महाआरती हुई। विद्वान यज्ञाचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री, पंडित लक्ष्मण शर्मा, पंडित गौरव पारीक, पंडित राकेश शास्त्री, पंडित दुर्गाशंकर नागदा आदि विद्वान आचार्यो के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। 

अनुष्ठान में समाज के वरिष्ठ जगदीशचंद्र अनुसूया जोशी, श्याम शर्मा, हरीश उपाध्याय, एडवोकेट सुरेश उषा शर्मा, पुरषोत्तम शर्मा सहित सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष पंडित शैलेष जोशी, मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश पंत, आयोजन के संयोजक राजेश चतुर्वेदी, महिला प्रकोष्ठ सचिव मधु चतुर्वेदी, सहसंयोजक सागरमल नागदा, मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष महेन्द्र त्रिवेदी, विजय तिवारी, महिला मंडल अध्यक्ष विद्या त्रिवेदी, अशोक मेहता, आरती मेहता, सुभाष तुगनावत, गुणबाला तुगनावत, अजय शर्मा, श्याम ओझा, मनोज शर्मा सांवलिया प्रिंटर्स आदि उपस्थित रहे। इसके बाद सुबह 9 बजे से रांगोली प्रतियोगिता, 10 बजे से चित्रकला और 11 बजे से एक मिनट प्रतियोगिता हुई। सभी प्रतियोगिताओं में 4 आयु वर्ग के बच्चों एवं बड़ों ने सहभागिता निभाई। रांगोली प्रतियोगिता में लक्षिता व्यास, शिवम व्यास, वैभवी पाराशर, चारु त्रिपाठी, अनुष्का पांडे, गोविंद व्यास, अवनी शर्मा, प्रीति पाराशर, आराध्या पाराशर, ऊर्जा उपाध्याय, हर्षिता शर्मा, साक्षी शर्मा, पुंज शर्मा, प्रतिष्ठा ओझा ने भाग लिया व संयोजक प्रिया शर्मा, सुजीता शर्मा, पूर्णिमा शर्मा, संजय व्यास, नीरज पंत थे।

प्रतियोगिता के यह रहे विजेता- 
प्रतियोगिता में एक से 8 वर्ष समूह में प्रथम जीविशा शर्मा, द्वितीय पूज्य शर्मा, 9 से 12 वर्ष समूह में प्रथम आराध्या पाराशर, द्वितीय चारु त्रिपाठी, तृतीय पुंज शर्मा, 13 से 18 वर्ष समूह में प्रथम साक्षी शर्मा, द्वितीय वैभवी पराशर, तृतीय अनुष्का पांडे तथा 19 वर्ष से अधिक आयु समूह में प्रथम ऊर्जा उपाध्याय, द्वितीय प्रीति पाराशर, तृतीय चेतना शर्मा रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता में विधि शर्मा, निधि पांडे, हर्ष शर्मा, भव्य शर्मा, अनुष्का पांडे, साक्षी शर्मा, अंजली शर्मा, आराध्य पाराशर, अभिषेक पराशर, निधि पाराशर, कृष्णकांत जोशी, छाया शर्मा, प्राची पाराशर, मनस्वी पंत, प्रतिष्ठा ओझा, आकाश पानेरी, हर्षिता शर्मा, निष्ठा शर्मा, शौर्य नागदा, अनिरुद्ध पारीक, ध्रुवी मेहता, पुण्य शर्मा, पुंज शर्मा,जीविशा शर्मा, प्रत्युषा पंड्या, चारू त्रिपाठी, लक्षिता व्यास, राघवी शर्मा, गौरांशी शर्मा, आरोही शर्मा, दृष्टि शर्मा, अवनी शर्मा, शेफाली शर्मा, साक्षी पारीक, अक्ष पानेरी, राघव पारीक, विरल शर्मा आदि बच्चों ने भाग लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में एक से 5 वर्ष समूह में प्रत्युषा पंड्या प्रथम तथा हर्ष शर्मा द्वितीय रहे, 6 से 8 वर्ष समूह में प्रथम अभिषेक पराशर, द्वितीय जीविशा शर्मा, तृतीय प्राची पाराशर रहे, 9 से 12 वर्ष समूह में प्रथम निष्ठा शर्मा, द्वितीय साक्षी पारीक, तृतीय मनस्वी पंत तथा 13 वर्ष से अधिक समूह में प्रथम राघव पारीक, द्वितीय विरल शर्मा, तृतीय लक्षिता व्यास रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के संयोज प्रियंका नागदा, मंजू शर्मा, दीपमाला पाराशर, अनिता शर्मा, संजय व्यास व नीरज पंत थे।
रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक रचना ओझा, आर्किटेक्ट चारूव्रता चतुर्वेदी, माधव जोशी रहे।

तीसरी प्रतियोगिता एक मिनट प्रतियोगिता रही, जिसमें एक से 8 वर्ष समूह में जीविशा शर्मा प्रथम, राघवी शर्मा द्वितीय, मुद्रिका पारीक तृतीय रही। 9 से 12 आयु समूह में आरोही शर्मा प्रथम, दृष्टि शर्मा द्वितीय, वेदांगी पंत व सावी पारीक तृतीय रहे। 13 से 18 आयु समूह में यशीता पारीक प्रथम, अनुष्का पांडे द्वितीय, चारु त्रिपाठी तृतीय तथा 18 वर्ष से अधिक आयु समूह में उषा शर्मा प्रथम, वंदना तिवारी द्वितीय एवं सीमा शर्मा तृतीय रहे। उक्त प्रतियोगिता के प्रभारी प्रीति पाराशर, अलका पारीक, गायत्री शर्मा, सरिता पारीक, महेन्द्र त्रिवेदी, विजय तिवारी, दिलीप शर्मा, एड दीपक शर्मा एवं मनोज शर्मा रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मधु चतुर्वेदी, महिला संयोजिका कपिला पारीक, सहसंयोजिका ज्योति शर्मा, मीनाक्षी शर्मा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE