BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2023, 4:20 pm
KHABAR : ईद पर शीर खुरमा ने घोली दिलों में मिठास, ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी, पढ़े अबरार पठान की खबर  

Share On:-

खरगोन। शीर खुरमा ने दिलों में भी मिठास घोल दी! मीठी ईद का जलवा ही कुछ ऐसा रहा! लोगों ने शनिवार को ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी! मुबारकबाद देने का सिलसिला देर  तक चलता रहा! मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया! बिलाल नगर बाबा की पहाड़ी पर जामा मस्जिद के इमाम साहब नईम अख्तर ने ईदगाह मैदान पर सुबह 10 बजे ईद की खास नमाज अदा की गई! नमाज के लिए बड़ी संख्या में बच्चे युवा और बुजुर्ग ईदगाह मैदान पहुंचे! अधिकांश लोग सफेद लिबास में नजर आए! शहर काजी नईम अख्तर साहब ने नमाज अदा कराई इस दौरान सैकड़ों सिर एक साथ झुके और जब दुआ के लिए हाथ उठे तो सब ने घर परिवार के साथ देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की ब्लॉक कांग्रेस ने ईद मिलन समारोह रखा इसमें बतौर मेहमान कांग्रेश के पूर्व कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सचिन यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेरू यादव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव, अनिल यादव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश बागदरे, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह पटेल, अजय मंडलोई, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर सिंह राठौड़, पार्षद डॉ शिरीष जयसवाल , पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सोनी मौजूद थे! ईद-उल-फितर पर गंगा जमुना की तहजीब पर हिंदू मुस्लिम एकता का परिचय दीया  भारत का जायका मुस्लिम परिवारों में ईद पर शीर खुरमा से रसोई महकी रही! सुबह से बच्चों ने पहले ईदी ली और उसके बाद शीर खुरमा का लुफ्त उठाया! दिन भर मुबारकबाद देने आने वाले लोगों की मेहमान नवाजी का दौर चलता रहा! उनका भी स्वागत शीर खुरमा से ही किया गया! ईद की नमाज अदा कर आने कसरावद थाना प्रभारी पुष्करण मुवेल अपनी टीम के साथ ईदगाह मैदान पहुंचे वही तहसीलदार भी पटवारियों के साथ ईदगाह मैदान पहुंचे जहां ईद की नमाज के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा! ईद की नमाज अदा की गई और देश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE