BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2023, 7:44 pm
NEWS : ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया, नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर दी एक दूसरे को मुबारकबाद, पढ़े मुकेश कुमार जैन की खबर 

Share On:-

केशोरायपाटन। कस्बे मे प्रेम व भाईचारे का प्रतीक ईदुल फितर का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे शहर काजी अब्दुल गनी ने मात्रा रोड स्थित ईदगाह मे ईद की नमाज पढ़ाई। 

इससे पूर्व शहर काजी ने तकरीर में कहा कि जिन लोगों ने पूरे महीने रोजे रखे हैं नमाजे पड़ी खुदा की इबादत की आज अल्लाह अपने ऐसे नेक बन्दो को इबादत देगा, यह खुशी का दिन है। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन के साथ ही रोजे में की गई अपनी इबादत की कबूलियत की दुआएं भी मांगी। इसके बाद शहर काजी ने खुतबा पढ़ा। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। 

प्रेम के इस पर्व पर कस्बे में सामुदायिक सौहार्द भी नजर आया नमाज के बाद जहां मुस्लिम समाज के लोग एक दूसरे से गले मिल रहे थे वही बाहर हिंदू भाइयों ने ईदगाह से आए मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी ईद का त्योहार को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक अंकित जैन, सीआई लोकेंद्र पालीवाल सहित अतिरिक्त पुलिस जाब्ता शहर में मौजूद रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE