BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2023, 2:19 pm
KHABAR : देवास में अक्षय तृतीया पर हुआ सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन, 86 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह संपन्न, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। अक्षय तृतीय के अवसर पर देवास में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन स्थानीय श्याम गार्डन में हुुआ। नगर निगम देवास के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह में कुल 87 जोडों का पंजीयन होकर 86 जोड़ों में .84 जोड़ों का विवाह गायत्री पद्धति से संपन्न हुआ तथा एक जोड़े का निकाह एवं एक विवाह बौद्ध धर्मानुसार हुआ तथा एक जोड़ा अनुपस्थित रहा। इस प्रकार कुल 86 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप मेें विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा महापौर गीता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव,सहित पार्षदगण ओर महिला मोर्चा के साथ 49 हजार की राशि के चेक वर वधु को दिए। साथ ही विधायक ने अपनी विधायक निधि से सभी विवाहित जोडों को 5 हजार रूपये की राशि दिये जाने की घोषणा के साथ सभी जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।इस अवसर पर महापौर गीता अग्रवाल ने नव दंपतियों को अपने वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए संकल्प दिलाते हुए कहा कि अपने विवाह की वर्षगांठ पर एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करें जिससे हमें हरियाली के साथ पर्यावरण में भी सुधार होगा साथ वायु गुणवत्ता भी बनी रहेगी।न्यू सुमित्रा सामाजिक संस्था से  राजेश मालवीय एवं संस्था साथियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ विवाह पश्चात संविधान विवरणिका का वितरण अतिथियों के माध्यम से किया।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल,देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने सम्बोधन के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी गणों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी राजेन्द्र पोरवाल, महेश आचार्य, राम कुशवाह के नेतृत्व में गायत्री परिवार के सदस्यों ने विवाह विधि संपन्न करायी।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE