मंदसौर। क्षत्रिय सहयोग संस्थान मंदसौर ने आज गांधीनगर मंदसौर में स्थित आईपीएस स्कूल में समाज के 80 पित्रहिन बालक बालिकाओं को स्टेशनरी कीट वितरण किया। जिसमें आमंत्रित अतिथि के रूप में जज साहब रघुवीर सिंह चुंडावत, एसडीएम बिहारी सिंह, सीएमओ एसके सिंह साहब, प्रीतिपाल सिंह राणा, शिवप्रताप सिंह घटावदा,महेंद्र सिंह फतेहगढ़, दिलीप सिंह डाबी, बलवंत सिंह कुंता खेड़ी, महेंद्र सिंह चौहान, नारायण सिंह चंद्रावत फूड इंस्पेक्टर, सोहन सिंह खोजनखेड़ा , नरेंद्र सिंह, सामंत सिंह बरखेड़ा-जयसिंह, कृष्ण पाल सिंह बेलारा, अरविंद सिंह खोड़ाना, जितेंद्र सिंह भंडारिया, सुनील सिंह खिलचीपुरा,जितेंद्रसिंह गुडबेली, महेंद्र सिंह निपानिया, नरेंद्र सिंह गेलाना लोकेंद्र फिजिकल कोच और सविता कुंवर साखतली सहित कई महिला क्षत्रानियां एवं समाज के बालक और बालिकाएं इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। ज्ञात रहे कि संस्थान पिछले 4 वर्षों से समाज हित में लगभग 25 लाख के कार्य कर चुका है यह स्टेशनरी वितरण का कार्य भी लगातार तीसरी बार संपन्न हुआ है संस्थान के सहयोग से अभी तक लगभग 20 से अधिक बच्चे सेना में भर्ती हो चुके हैं।
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम : बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करे सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इन की फ़रियाद