BREAKING NEWS
KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<     खरगोन के कसरावद में आस्था का सैलाब, गोपालपुरा.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में 7 बड़े अपडेट: चक्काजाम,.. <<     BIG NEWS : केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे.. <<     BIG NEWS : रील में दिखाया हथियार, सोशल मीडिया पर.. <<     KHABAR : मारपीट और धमकी का आरोप, नरवर निवासी ने.. <<     KHABAR : श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2023, 1:37 pm
BIG REPORT : ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में धूमधाम से मना राज राजेश्वर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, बालाजी मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। शहर की गांधी वाटिका स्थित बालाजी मंदिर से ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में राज राजेश्वर परशुरामजी के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के महिला एवं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में हाथ में भगवा ध्वज लेकर भगवान परशुराम के जयकारे लगाते चल रहे थे।यह विशाल एवं भव्य शोभायात्रा रतन देवी मांगलिक भवन दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर फिरोज शाह पेट्रोल पंप, बावड़ी वाले बालाजी मंदिर, जाजू  बिल्डिंग,घंटाघर,पटेल चाल, कमल चौक, भारत माता चौराहा, विजय टॉकीज चौराहा से होते हुए पुनरू रतन देवी मांगलिक भवन पर संपन्न हुई। भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर आयोजित शोभा यात्रा का जगह-जगह पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आराध्य देव भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा में युवाओं द्वारा खास तौर पर मालवा की रंगारंग आतिशबाजी की गई।विशेष आकर्षण बलिदान एवं शौर्य गाथा की पवित्र भूमि मेवाड़ धरा के ग्राम रूनडेडा उदयपुर की प्रसिद्ध गैर द्वारा डांडिया के माध्यम से दी गई को लोगों ने जमकर सराहा। करीब 450 वर्षों से चली आ रही इस परंपरागत गैर को देखने भारी संख्या में जनसमूह उमड़ा। कमल चौक पर इस गैर पार्टी द्वारा काफी देर तक मनमोहक प्रस्तुति दी गई।राजस्थान के प्रसिद्ध मास्टर बैंड द्वारा धार्मिक और देश भक्ति पर आधारित गीतों की प्रस्तुति, प्रतापगढ राजस्थान की ढोल पार्टी द्वारा की गई धमाकेदार प्रस्तुति और महाकालेश्वर का सुगंधित चंदन त्रिपुंड लेप भी जबरदस्त आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा के पश्चात रतन देवी मांगलिक भवन पर महाआरती के साथ महाप्रसादी का आयोजन हुआ।
-
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE