BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 6:31 pm
KHABAR : कांग्रेस बूथ प्रबंधन को लेकर बैठक संपन्न, वरिष्ठ नेताओ ने विचार विमर्श कर दिया प्रक्षिशण, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। आज नीमच के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ प्रबंधन और 29 अप्रैल को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नीमच आगमन की तैयारी संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस बूथ स्तर पर अपनी टीम को मजबूती से तैयार करने की जद्दोजहद कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर किस प्रकार से कार्य करना है, इस विषय में वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया गया और विचार विमर्श किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंडलम, सेक्टर और बूथों पर बेहतर मैनेजमेंट के साथ अधिक मेहनत करने पर जोर दिया। 

बताते चलें कि नीमच जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 742 बूथ है। नीमच विधानसभा क्षेत्र में 242 और नगर पालिका क्षेत्र में 109 बूथ है। नीमच में कांग्रेस द्वारा कुल 30 मंडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। 

अनिल चौरसिया ने अपने वक्तव्य में वॉइस ऑफ एमपी से एक सवाल के जवाब में कहा कि बार-बार प्रभारी क्यों बदले जा रहे है, यह मेरी भी समझ में नहीं आ रहा है।

आज की बैठक में चंद्रशेखर शर्मा, अनिल चौरसिया, नंदकिशोर पटेल, उमराव सिंह गुर्जर, मधु बंसल, तरुण बाहेती, बृजेश सक्सेना, बृजेश मित्तल, रमेश कदम, योगेश प्रजापति, विमल शर्मा, मनोहर अंब, रणजीत बबली तंवर, मोहम्मद अमीन कोहिनूर एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE