BREAKING NEWS
KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<     KHABAR : पिता की स्मृति में बेटे की अनूठी पहल,.. <<     VIDEO NEWS : दीपावली पर गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी.. <<     KHABAR : झूठे केस में निर्दाेषों को फंसाने का आरोप,.. <<     BIG NEWS : त्योहार सिर पर, जेब खाली और भुगतान का.. <<     VIDEO: मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद परेशान,.. <<     CM की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! मकान की.. <<     KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय.. <<     KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट.. <<     KHABAR : मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनूठी.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के दो मामलों में 1.63 लाख.. <<     KHABAR : शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर.. <<     KHABAR : मां की यादों को समाजसेवा से किया अमर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 7:23 pm
KHABAR : बाढ़ पीड़ित एवं प्रधानमंत्री आवास में वंचित हितग्राहियों में आक्रोश, गांव की अन्य समस्याओं को लेकर जनपद का घेराव कर ग्रामीणजनों दिया ज्ञापन, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की मल्हारगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम लुनाहेड़ा के ग्रामीणजनों द्वारा आज कांग्रेस नेता श्यामलाल जोकचंद्र के नेतृत्व में जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन का वाचन करते हुए कांग्रेस नेता श्यामलाल जोकचंद्र ने बताया कि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव लुनाहेड़ा में 7 वर्षो में कुल 32 प्रधानमंत्री आवास मिले जबकि 186 हितग्राहियों ने आवेदन दिया था। साथ ही प्रदेश के वित्तमंत्री क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने सन 2019 में क्षतिग्रस्त हुए मकान को देखते हुए ग्रामीणजनों को आश्वासन दिया था हरसंभव मदद करने की लेकिन आज तक ग्रामीणों को मदद नही मिल पाई और आज ग्रामीणजनों के साथ जनपद कार्यालय आकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्रामीणों के साथ मिलकर ज्ञापन दिया।

ग्रामीण जनों ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी तक सात वर्ष में केवल 32 मकान ही हितग्राहियों को मिल पाए है जबकि 186 ग्रामीणों ने आवास के लिए आवेदन दिए थे और स्वीकृत भी हो चुके थे, इसमें से भी 24 हितग्राहियों का नाम हटा दिया लेकिन ग्राम पंचायत की उदासीनता के चलते अभी तक स्वीकृत हुए हितग्राहियों को भी आवास योजना का लाभ नही मिल पाया है वही पिछले 8 माह से गांव में साफ- सफाई तक नहीं हुई है जिससे गाँव में गंदगी फैल रही है मच्छरों की भरमार के चलते ग्रामीण परेशान है। 
2019 में बाढ़ के दौरान गांव में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि गांव के सभी पात्र हितग्राहियों को मकान दिए जाएंगे, लेकिन आज तक किसी भी ग्रामीण को आवास योजना का लाभ नही मिला पिछले सात से आठ माह से कई पात्र हितग्राहियों की पेंशन बन्द हो गई है जैसी अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE