BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 8:02 pm
BIG NEWS : नीमच वाटर स्पोर्ट्स की एक और पहल, प्रथम जिला स्तरीय फिन स्विमिंग प्रतियोगिता 27 को, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। आज तैराकी में नीमच का नाम अन्तराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने के बाद पैफी और स्विमफ्लाय् स्पोर्ट्स क्लब ने फिन्स् अंडर वाटर स्विमिंग एडवेंचर और रोमांचित कर देने वाले खेल प्रतियोगिता की शुरुवात नीमच में दिनाक 27 अप्रैल सुबह 8 बजे से नीमच नगर पालिका पूल् पर आयोजित की जा रही हैं । 

पैफी अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र कुमावत एवं सचिव धीरेन्द्र गेहलोत ने सांझा बयान देते हुए बताया की पैफी का मकसद खेल-खिलाड़ियों और खेल शिक्षकों बढ़ावा देने का मकसद है उसी कड़ी में नीमच में वाटर स्पोर्ट्स फिन्स अंडर वाटर प्रतियोगिता पैफी द्वारा कराई जा रही हैं ।
नीमच से धीरेन्द्र गेहलोत इंदौर नेशनल तो नीलेश घावरी, रोहित अहीर, गौरव मौर्य और समीर सिंह जादौन गाओ नेशनल फिन्स प्रतियोगिताओ में पदक विजेता है।
नीमच जिला प्रतियोगिता का प्रभार समाज सेवी और स्पोर्ट्स मोटिवेटर राकेश कोठरी स्विमफ्लाई स्पोर्ट्स मेम्बर इस खेल का प्रभार संभालेगे। फिन्स स्विमिंग अंडर वाटर तैराकी जो की रोमांचित कर देने वाला इवेंट है तो दूसरे इवेंट प्रतियोगिता में स्नोर्कल् द्वारा अंडर वाटर प्रतियोगिता होनी है। इसमे अंडर् 12, 15, 20, 30 एवं अंडर 50 वर्ष के मेंस और वेमेंस में होनी हैं। 

नीमच वाटर स्पोर्ट्स मेन्टर प्रभु मूलचंदानी ने बताया की आने वाले समय में 20-20 की तरह फास्ट और रोमांचित करने वाले खेलों में रुजान देखने को मिलेगा तो नीमच क्यो पीछे रहे। नीमच नपा अध्यक्ष स्वाती चौपड़ा ने हर्ष जताते हुए बताया की नीमच नपा हर सम्भव कोशिश करेगी की नीमच में खेलों का स्तर बड़े और अंतराष्ट्रीय पदक विजेता तैराक नानक मूलचंदानी की तरह नीमच से अन्य खिलाड़ी भी अपना योगदान से नीमच और देश गौरान्वित करे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE