BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2023, 11:11 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ में भाजपा की जन आक्रोश रैली 27 को, जिलाध्यक्ष दक बोले, कुर्सी बचाने में लगी रही राज्य सरकार, वादे भूली, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भाजपा द्वारा 27 अप्रैल को जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी भी मौजूद रहेंगे। प्रातः 10 बजे सुभाष चौक पर महासभा का आयोजन होगा। उसके बाद रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन व घेराव करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में 27 अप्रैल को जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इन साढ़े 4 सालों में राज्य सरकार ने जनता से जो भी झूठे वादे किए, उनको वह वादे याद दिलाने के लिए रैली निकाली जा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2018 में सरकार बनने के बाद से ही राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे। जो एजेंडा लेकर वह सत्ता में आए थे कि 10 दिनों में सब किसानों का कर्जा माफ होगा, बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी, 8 घंटे तक किसानों को बिजली मिलेगी, यह सभी वादे झूठे निकले। किसान आज भी कर्ज माफी के लिए तरस रहे हैं। बेरोजगारों को नौकरी तो दी ही नहीं और जो भत्ता दिया जाने वाला था उसकी भी साइट दो साल तक खुली नहीं। भाजपा की योजनाओं को नाम बदलकर चलाया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी महंगाई राहत कैंप के नाम से इतना प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अगर लोगों को राहत ही देनी है तो पेट्रोल और डीजल में क्यों नहीं दे रहे हैं। सबसे ज्यादा पेट्रोल डीजल के दाम कहीं पर है तो वह सिर्फ राजस्थान में है और सरकार दिखावे के लिए कैंप लगा रही है। सरकार की कुछ योजनाएं सफल हुई है,  वह योजनाएं हैं वे है जो भाजपा सरकार ने चालू करवाई थी। बस उसका नाम चेंज कर गहलोत सरकार उन्हें दोबारा ला रही है।

भामाशाह योजना को बदलकर चिरंजीवी योजना रख दिया। वही भामाशाह योजना को डेढ़ साल के लिए बंद भी कर दिया गया था। भारत सरकार की आयुष्मान योजना को अभी तक लागू नहीं किया गया। फ्री राशन का बखान कर रहे हैं जबकि फ्री राशन भी सेंट्रल गवर्नमेंट की योजना है। 

उन्होंने कहा कि जब भी चुनावी साल आता है तो इनको राहत देना याद आ जाता है। यही राहत 4 साल में क्यों नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि सुभाष चौक पर सभा होगी और कार्यकर्ताओं की मीटिंग भी होगी। इसके बाद एक रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। वहां पर घेराव किया जाएगा। 

इस मौके पर कमलेश पुरोहित, रघु शर्मा, सोहनलाल आंजना, तेजपाल रेगर, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, शैलेन्द्र झंवर, मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, मनोज पारीक आदि मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, तेजपाल रेगर, सोहन लाल आंजना, जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, नगर अध्यक्ष सागर सोनी सहित जिला आईटी संयोजक राजन माली, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, पूर्व एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबुलाल खटीक, युवराज आर्य, जिला सोशल मीडिया संयोजक निखिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE