BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2023, 11:50 am
KHABAR : ट्रेड लायसेंस शुल्क वृद्धि कर शिवराज सरकार कर रही है व्यापारियों का शोषण- राजेश चाँडक, पढ़े रुपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। व्यापारी विरोधी शिवराज सरकार के द्वारा ट्रेड लायसेंस शुल्क वृद्धि के तुगलकी फरमान के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की व्यापारीक इकाई उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जावद तहसील अध्यक्ष राजेश चाँडक ने कहा है कि पहले ही कोरोना की मार से व्यापारियों की कमर अब तक सीधी नहीं हो पाई है और ऊपर से ये नया फरमान व्यापारियों को नेस्तनाबूद कर देगा।

चाँडक ने कहा कि अभी तक यह शुल्क हर व्यापार की अलग-अलग कैटेगरी के आधार पर दस रुपए से लेकर 15-20 हजार रुपए तक लिया जाता था। लेकिन अब ट्रेड लाइसेंस शुल्क (व्यापार अनुज्ञप्ति शुल्क) प्रति वर्गफीट और दुकान, संस्थान के सामने वाली रोड़ की चौड़ाई के आधार पर तय कर दिया गया है। जो कि पचास-पचास हज़ार रुपये तक पहुँचेगा। जो कि व्यापारियों के साथ सरासर अन्याय और नाइंसाफ़ी है। 

चाँडक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व्यापारियों के साथ किये जा रहे इस अन्याय को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी व्यापारियों के समर्थन में शिवराज सरकार के खिलाफ टैक्स को तुरंत हटाने की मांग की है। तुगलकी आदेश वापस ले। राज्य सरकार नोटिफिकेशन के माध्यम से यह टेक्स लायी है अब वापस भी वही ले सकती है। हमें यह नियम रुकवाना नहीं बल्कि पूरी तरह से खत्म कर इस कानून को वापस करवाना है। हमें सरकार से इस काले कर (टैक्स) को वापस करा कर ही दम लेना है। पूरे मध्यप्रदेश में हर दुकानदार पर ट्रेड टैक्स के नाम से लगाया जा रहा है। चाहे वो दुकान खुली हो बंद हो, चाहे उन पर ग्राहक जाते हो, यह ना आते हो सभी दुकानदारों को नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद की ओर से यह टैक्स वसूला जाएगा। इसलिए कांग्रेस पार्टी व्यापारियों के हित में काले कर का विरोध कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE