नीमच। आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए नीमच जिला कांग्रेस ने तीनो विधान सभा क्षेत्र मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कि अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष तथा सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए है। नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसीया तथा जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री बृजेश मित्तल तथा कांग्रेस के वरिष्ठ जनो की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी राजीव सिंह की सहमति पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नीमच विधान सभा क्षेत्र कि मंडल अध्यक्ष तथा सेक्टर प्रभारियो कि सूची जारी की है।
नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया तथा जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि इस वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर नीमच विधान सभा क्षेत्र मे मंडल अध्यक्ष तथा सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए है। जिसमे 27 मंडल अध्यक्ष तथा 58 सेक्टर प्रभारी (पन्ना प्रभारी) नियुक्त किए गए है। यह नियुक्ती नगर पालिका, नगर पंचायत तथा पंचायत स्तर पर की गई है। हर मंडल क्षेत्र मे दो से तीन सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए है। यह सभी मिलकर यह तय करेगे कि होने वाले विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कैसे कराया जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर बड़े स्तर पर यह गठन पहली बार किया गया है। इस गठन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ में अपार उत्साह है।
चौरसीया ने कहा कि मंडल तथा सेक्टर को लेकर कांग्रेस को जीताने के लिए एक रणनीति बनाई जाएगी। इसी को लेकर मंडल अध्यक्षो की नियुक्ती की गई है।
नियुक्त मंडल अध्यक्ष-
नीमच सिटी धर्मेंद्र परिहार, इंदिरा नगर- मुकेश पोरवाल, जवाहर नगर- बीरबल सुराह, किदवई वार्ड- मनीष सोनकर, अंबेडकर वार्ड- इक़बाल कुरेशी, भोलाराम कंपाउंड- संदीप चोधरी, डॉ राधाकृष्णन वार्ड- जगदीश पुनर, विकास नगर- नितीन हंसीजा, कृषि मंडी बघाना- मनीष अहीर, बघाना क्षेत्र- अमीन चंदीया, ग्राम दारू- रघुनन्दन पाटीदार, धनेरिया कला- बाबूलाल अहीर, कनावटी- सोनू सेन, मालखेड़ा- मनीष गोस्वामी, ग्राम जावी- योगेश पुरोहित, रेवली देवली- लक्ष्मीनारायण, सावन- सुरेश शर्मा, बोरदिया कला- मुकेश बोराना, कानाखेड़ा- मुकेश नागदा, जमुनिया कला- लोकेश खिंदावत, पालसोड़ा- राकेश उपाध्याय, ग्राम चल्दू- प्रहलाद सिंह चौहान, महुड़िया- दिनेश शर्मा, कराड़िया महाराज- ओमप्रकाश जाट, चीताखेडा- राजेश जैन, जीरन नगर- राजेश मेरावत तथा ग्राम हरवार में गुलाबचंद को नियुक्त किया गया है।
शहरी क्षेत्र के सेक्टर प्रभारी-
दीपेन्द्र पटेल, लक्ष्मी कांत महावर, मनीष कदम, नकुल जोशो, लोकेश रियार, बनवारीलाल जायसवाल, राकेश गहलोत, जाकिर नागोरी, रोहित खेर, अमन चौरसीया, अमन ग्वाला, राजेश सागर, सुरेश मोड़ी, श्रीराम शिव हरे, डॉ राकेश वर्मा, संजय पंवार, दिनेश लालका, रिषीराज अहिरवार, यशपाल आर्य, तथा मोहम्मद शरीफ।
नीमच ग्रामीण क्षेत्र-
कन्हैयालाल कारपेटर, राकेश पाटीदार, यश लुहार, गणेश पाटीदार, अरूण सुत्रकार, धनराज गुर्जर, कमलेश गर्ग, धनसुख पाटीदार, दिनेश गुर्जर, नंदकिशोर पाटीदार, ग्यारसीलाल खाती, दशरथ रावत, संतोष शर्मा, हेमंत गायरी, सूर्यपाल सिंह, राजू माली, दिलीप मेघवाल, अरूण चावड़ा, दिलीप जैन, शोभाराम नागदा, किशोर सिंह, नाहर सिंह, राज गुरीयर, ओमप्रकाश बैरागी, गोविंद धनगर, धनराज पाटीदार, पूरन गुरीयर, महेश मेघवाल, मोहनलाल मीणा, प्रदीप अहीर, मुकेश बैरागी, देवीलाल पाटीदार, युगल किशोर, लक्षमीचंद मीणा, अनिल मीणा, राम प्रहलाद वहानी, रमेश पवार, पन्नालाल किर तथा विनोद पाटीदार को मनोनीत किया गया है।