BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2023, 1:06 pm
KHABAR : प्रतिवर्ष की तरह होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, कलेक्टर ने कहा- खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें प्रशिक्षित करना ही हमारा उद्देश्य, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिले में 01 मई से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए आज कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह की उपस्थिति में खेल प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर कन्याल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाएं छुपी होती हैं, जिन्हें खोजकर उन्हें प्रशिक्षित करना हमारा उद्देश्य होना चाहिये। हमारा लक्ष्य यह हो कि खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएं और शाजापुर का नाम रोशन करें। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने कहा कि कंजर समाज के लोगों को भी खेल से जोड़े, ताकि वे भी खेल से जुड़कर अपने जिले का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने खेल प्रशिक्षकों से कहा कि खिलाड़ियों के माध्यम से यातायात एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान भी चलाएं।
बैठक में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र हार्डिया द्वारा बैठक में उपस्थित सभी खेल संघ, संस्था, ऐसोसिऐशन, प्रशिक्षक, पी.टी.आई का परिचय कराया गया। परिचय के उपरांत ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण के लिए प्राप्त निर्देशों पर विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर  कन्याल ने बताया कि वे व्यक्तिगत जीवन में बास्केटबाल के खिलाड़ी रहे हैं और उनके परिवार में भाई एवं बहन नेशनल खिलाडी रहे हैं।
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के लिए प्राप्त निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर कोई भी प्रचलित 04 खेल एवं जिले के विकासखण्ड स्तर पर कोई भी प्रचलित 02 खेल 01 मई से 31 मई 2023 तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे।
बैठक में जिला जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण  मीना मण्डलोई, क्रीडाधिकारी आर.सी.ओझा, भंवरसिंह कराडा, विजय ठाकुर मनोज आर्य, विनय चौधरी, दीपक शर्मा, बी.एल. गोयल,  प्रवीण दीक्षित, अंकेष सूरा,  श्रीकांत यादव, आर.एस.हिरवे, धर्मसिंह वर्मा,  नरेन्द्र विश्वकर्मा,  सूरज जाट, धर्मेन्द्र गुर्जर एवं खेल विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE