BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2023, 11:18 am
KHABAR : मप्र राज्य वाटर स्पोटर्स अकादमी भोपाल करेगा वर्ष 2023-24 के लिए वाटर स्पोर्ट्स अकादमी सेलिंग विधा का प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। मप्र राज्य वाटर स्पोटर्स अकादमी भोपाल द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए वाटर स्पोटर्स अकादमी की सेलिंग विधा का प्रतिभा चयन कार्यक्रम 06 मई 2023 को सायंकाल 5.30 से 07 बजे के मध्य स्टेडियम परिसर दुपाडा रोड शाजापुर में आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रकार म.प्र. राज्य शुटिंग अकादमी, भोपाल के रायफल, पिस्टल एवं शाटगन खिलाड़ियों का वर्ष 2023-24 के प्रतिभा चयन कार्यक्रम 07 मई 2023 को प्रातः 9.00 बजे से 01 बजे तक इंदौर में एवं 09 मई 2023 को प्रातः 9.00 बजे से 01 बजे तक रतलाम में चयन प्रतिभा स्पर्धा का आयोजन किया जायेगा।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र हार्डिया ने बताया कि वाटॅर सेलिंग विधाचयन स्पर्धा में बालक-बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 14 वर्ष से अधिक है, प्रतिभा चयन स्पर्धा में शामिल हो सकते हैं। रायफल, पिस्टल एवं शाटगन में नये खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा 13 वर्ष से 16 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। रायफल, पिस्टल एवं शाटगन में राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा 13 वर्ष से 18 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रतिभा स्पर्धा में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, मूलनिवासी प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट फोटो, शिक्षा प्रमाण-पत्र की छायाप्रति एवं मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य है। चयन प्रतिभा स्पर्धा में शामिल खिलाड़ियों को आने जाने एवं रहने खाने की व्यवस्था स्वयं करना होगी। विभाग द्वारा किसी भी प्रकार के व्यय का भुगतान नहीं किया जायेगा।
जिले के खिलाड़ी जो सेलिंग विधा एवं रायफल, पिस्टल एवं शाटगन प्रतिभा चयन कार्यक्रम में शामिल होना चाहते है वे निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर चयन स्पर्धा में भाग ले सकते हैं। सेलिंग विधा की अधिक जानकारी के लिए तकनिकी प्रशिक्षक नरेन्द्र राजपूत मोबाईल नम्बर 9167783061 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE