नीमच। मध्य प्रदेश, प्रांतीय रैगर महासभा के प्रांतीय संयोजक सूरजमल बाकोलिया एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल आर्य चंगेरीवाल ने मध्यप्रदेश के उन सभी जिलों में जहां रैगर समाज निवासरत है वहां के4 जिला अध्यक्षों की घोषणा महासभा के पदाधिकारियों की आम सहमति से की है। उक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय सचिव किशन जैनवार ने बताया कि नीमच जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश बकोलिया कंजारडा,मंदसौर जिला अध्यक्ष घनशाम हिनुनिया , रतलाम जिला अध्यक्ष सुभाषचंदजाबडोलिया, रतलाम, जिला देवास अध्यक्ष उंकरलाल नुवाल,हाल मुकाम देवास, प्रमुख है। शेष नागदा, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, इंदौर जिला अध्यक्ष सहित सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति आगामी अन्य आदेश तक जारी किए जाएंगे। और आशा है की तभी नव पदस्थ पदाधिकारी समाज के विकास में सहयोग करते हुवे समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का अथक प्रयास अनवरत करते रहेंगे।