शाजापुर। कालापीपल नगर में नवचेतना 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ की शुरुआत में 1100 कलश के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई गायत्री परिवार के सदस्य शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आज कालापीपल में 6 तारीख से 9 तारीख के बीच होने वाले नवचेतना 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ की शुरुआत की गई जिसमें कालापीपल वा आसपास के धर्म प्रेमी बंधुओं माता बहनों द्वारा 1100 कलश के साथ डीजे वा ढोल नगाड़े के साथ कालापीपल के प्रमुख मार्गो से यज्ञ स्थल तक विशाल कलश यात्रा निकाली इसके पश्चात परम पूज्य गुरुदेव परम वंदनीय माता जी का तिलक लगाकर माल्यार्पण कर पूजा की इसके पश्चात शांतिकुंज की टोली द्वारा प्रवचन किया गया। प्रवचन के पश्चात आरती वह भोजन प्रसादी ग्रहण की।