देवास। जिले के राजोदा-केलोद रोड पर आज शनिवार दोपहर अचानक एक कार में आग लग गई, जिसके बाद कार में सवार सभी लोग जैसे तैसे बाहर निकले। बताया जा रहा है कि कार की ऐसी में गड़बड़ी के चलते आग लगी है जिस से पूरी तरह कार जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम आत्या के कुछ लोग ब्यावरा बारात में गए हुए थे ब्यावरा से लौटते समय राजोदा केलोद रोड पर अचानक हादसा हुआ। आग इतनी भयानक थी की पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। कार में 6 लोग सवार थे जो सभी पूरी तरह से सुरक्षित है। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।