नीमच। प्रदेश के साथ नीमच जिले में भी रुक रुक का बेमौसम बारिश का दौर जारी है। आज दोपहर के बाद भी जिले बारिश के समाचार प्राप्त हो रहे है। तेज़ गर्मी से जहां बरसात के कारण मौसम में ठंडक घुल गई गई। तो वहीं अभी शादियों का सीजन भी चल रहा है तो ऐसे में शादी समारोह वाले परिवारों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
जिले में आज जीरन, चीताखेडा, रेवली देवली, सावन, धनेरिया कला सहित नीमच में जोरदार बारिश हुई। दोपहर तक तेज धूप के कारण गर्मी चुभने लगी थी लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बादल घिर आए। जिसके बाद तेज हवा के साथ आसमान में गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई और गर्मी पर पानी फिर गया।