BREAKING NEWS
WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2023, 1:46 pm
BIG NEWS : दूधिया रोशनी से जगमगाएगा दसानी का मैदान, आज से डे-नाईट क्रिकेट का महाकुंभ का आगाज, आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी, पढ़े मोहन नागदा की खबर  

Share On:-

नीमच। एक ओर आईपीएल की भव्यता अपने चरम पर है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र भी कहां पीछे रहने वाला। नीमच जिले के नजदीक दसानी एवं विजनवास बामणिया के मैदान पर आज से रोमांच अपने चरम पर होगा। ग्रामीण प्रतिभा अपना शानदार खेल दिखाने के लिए आतुर है। जहां रेवली देवली और कानाखेड़ा में कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपने खेल दर्शकों को दिखाएंगे। 

एक ओर जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईपीएल टूर्नामेंट की भव्यता एवं लोकप्रियता अपने चरम पर हैं वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है तथा क्षेत्र में इस बार क्रिकेट का शानदार रोमांच देखने को मिलेगा। नीमच जिले के नजदीक बिजलवास बामनीया/दसानी क्रिकेट ग्राउंड पर प्रथम बार डे नाईट क्रिकेट लीग की शुरुआत आज 7 मई से होने जा रही है जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में टीम के रूप में पंचायत स्तर के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। शुरुआत के लीग मैच 10 ओवर के होंगे। इस टूर्नामेंट में फाइनल विजेता को 21000 रूपए की राशि तथा ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं फाइनल के उपविजेता को 11000 रूपए की राशि दी जाएगी। 

टूर्नामेंट को लेकर पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भीमावत ने बताया कि डे नाईट के टूर्नामेंट पहली बार आयोजित किया जा रहा है तथा मैं अपील करता हूं कि ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले जिससे प्रतिभा को एक अच्छा मौका मिल सके तथा वह आगे बढ़ सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE