नीमच। अखिल भारतीय नागदा मेनारिया समाज की मालवा क्षेत्र की कामकाजी बैठक मेनारिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता के निर्देशन में जॉन उपाध्यक्ष प्रकाश नागदा व मंत्री रामबाबू नागदा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
जैसा कि विदीत है कि मेनारिया समाज के जसराज मेहता के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लगातार समाज में कई गतिविधियां हो रही है तथा राजस्थान के असावरा माताजी तथा मालवा की वैष्णो देवी महामाया भादवा माता में भी एक बहुत ही सुंदर धर्मशाला का निर्माण हुआ है जिसके निर्माण को लेकर चहू और प्रशंसा हो रही है । पिछले दिनों सांवरिया जी मैं हुई एक बैठक में जसराज मेहता ने कहा कि आने वाले दिनों में हरिद्वार में भी एक भव्य धर्मशाला का निर्माण होगा। साथ ही समाज में जसराज मेहता के नेतृत्व में कई कड़े एवं अहम फैसले भी लिए जाएंगे, जिसको लेकर सभी ने उनका समर्थन किया।
आज़ रविवार को हुई भादवा माता जी की इस बैठक में समाज के कई गणमान्य नागरिक जिसमें पटेल देवीलाल नागदा भादवा माता, पंडित घीसालाल नागदा, मन्नालाल नागदा बासनिया, समाजसेवी बाबूलाल नागदा कानाखेड़ा, समाजसेवी लक्ष्मीनारायण नागदा रेवली देवली, पत्रकार राजू नागदा, भगवती लाल नागदा बिसलवास सोनीग्रा, सुरेश नागदा अल्हेड़, जुगल किशोर नागदा पूर्व सरपंच खानखेड़ी, बंशीलाल नागदा गिरदावर तुंबा, किशोर नागदा पूर्व सरपंच पिपलिया रावजी, पूर्व अध्यापक डंबरलाल नागदा,विष्णु नागदा मनासा, चेतराम नागदा बामणी सांवलिया नागदा मोरका, पुष्कर नागदा पिपलिया रावजी, प्रकाश नागदा भादवा माता, कमल नागदा मोरका, बालमुकुंद नागदा रेवली देवली, श्याम नागदा रेवली देवली सहित कई समाज जन उपस्थित थे। आने वाली 29 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता के कर कमलों से इस भव्य धर्मशाला का फीता काटकर शुभारंभ होगा। साथ ही इस दिन कई सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन भी होंगे, कलश यात्रा के साथ यज्ञ भगवान के सानिध्य में पूर्ण होती होगी।