नीमच। सेंट्रल सिंधी समाज की युवा महिला शाखा नीमच द्वारा निशुल्क समर कैंप का सात दिवसीय आयोजन भागेश्वर मंदिर परिसर नीमच में किया गया। 1 मई से 7 मई तक आयोजित इस कैंप का समापन समारोह पूर्वक किया गया। समर कैंप में 13 प्रशिक्षकों द्वारा करीब 500 स्टूडेंट्स को अलग-अलग विधाओं के प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मेहंदी, ड्राइंग और राइटिंग, डांस, योगा, फिजियोथेरेपी, आर्ट एंड क्राफ्ट और पार्लर की क्लास आयोजित की गई। फिजियोथेरेपी का प्रशिक्षण नताशा शर्मा ने, पार्लर का दिया बदलानी, टीना बदलानी अवनी गिदवानी ने नेल्स आर्ट का जान्हवी मूलचंदानी,डांस का रिया मंगवानी और रीना भाग्यवानी, ड्राइंग एवं राइटिंग का समृद्धि आहूजा और तानी अठवानी, मेहंदी का नैना, योगा का काव्या चांवला और आर्ट एंड क्राफ्ट का जानवी आहूजा और डिंपल नासा ने दिया। समर कैंप में शामिल महिला और बच्चों ने सफल आयोजन की दिल खोलकर तारीफ की।
बैकपेन, घुटनों और साइटिका के पीड़ितों ने कहा कि समर कैंप में फिजियोथेरेपी से हम लोगों को काफी आराम मिला है। बताते चलें कि सेंट्रल सिंधी समाज युवा की महिला शाखा द्वारा समाज सेवा की भावना को लेकर अपनी अहम भूमिका अंजाम दिया जा रहा है। समर कैंप को सफल बनाने में अध्यक्ष पिंकी तालरेजा, सचिव हिना बदलानी और पूरी टीम का भरपूर सहयोग रहा।