नीमच। विधानसभा चुनाव से पहले बंगला बगीचा संघर्ष समिति ने आज फिर गांधी वाटिका में बैठक बुलाकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए यलगार कर दी है।
जैसा कि सभी जानते हैं कि बंगला बगीचा समस्या नीमच की सबसे जटिल समस्या है और इस समस्या के समाधान के लिए लगातार आवाज बुलंद की जा रही है। लेकिन जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार लोग बार-बार केवल आश्वासन दे रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नीमच दौरे के दौरान इस समस्या के समाधान के लिए वादा करके गए थे। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने भी कहा था कि इस समस्या का शीघ्र समाधान होगा। नगर पालिका चुनाव के दौरान भी इस समस्या को प्राथमिकता से हल करने का वादा किया गया था। परिषद को बने लंबा समय बीत चुका। लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात। बंगला वासियों की आवाज नक्कारखाने में तूती के समान हो गई है। आज फिर इस समस्या के समाधान के लिए बैठक हुई।