BREAKING NEWS
REPORT : दिव्यांग बच्चों के लिए मिनी जिम एवं.. <<     BIG VIDEO : मध्य प्रदेश में बड़ा ऐलान! लाड़ली बहनों.. <<     KHABAR : संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की 82वीं.. <<     BIG REPORT : फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<     शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त की रात.. <<     BIG REPORT : फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के जरिए.. <<     NEWS : खेल दिवस पर खेल जागरूकता महोत्सव का आयोजन,.. <<     BIG VIDEO : करोड़ों का IPL सट्टा कांड! गुप्त छापे में.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने.. <<     दतिया के बसई में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी.. <<     NEWS : नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ में आदर्श.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की अति आवश्यक बैठक आज, कलश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2023, 3:59 pm
KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के तत्वाधान में स्वर्गीय ज्ञानचंदजी बंब की प्रथम पुण्यतिथि पर निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। आज नीमच में महावीर इंटरनेशनल द्वारा स्वर्गीय ज्ञानचंदजी बंब की प्रथम पुण्यतिथि पर निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्नोई डेंटल केयर के माध्यम से अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित मोबाइल डेंटल यूनिट द्वारा 245 दंत रोगियों का निशुल्क परीक्षण कर उपचार हुआ। 

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि यदि प्रभु ने हमें सामर्थ्य दिया है तो निश्चित रूप से मानव सेवा के कार्य में हमें जुटना चाहिए। उन्होंने कहा कि महावीर स्वामी ने जो सिद्धांत दिए हैं उसे अपने जीवन और आचरण में आत्मसात करें। शिविर का आयोजन निश्चित ही सराहनीय है। शिविर में डॉ आर आर विश्नोई एवं डॉक्टर शारदा बिश्नोई निंबाहेड़ा ने निशुल्क सेवाएं प्रदान की। बताते चलें कि स्वर्गीय ज्ञानचंद जीवन की पुण्य स्मृति में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत गोपाल गौशाला में चारा देना, दीनदयाल अंत्योदय भोजन शाला में गरीबों को खाना खिलाना, डायलिसिस यूनिट में दान देना जिला चिकित्सालय में दो वाटर कूलर प्रदान करना और दिवाकर भवन में नवकार मंत्र के जाप का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

महावीर इंटरनेशनल के निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष चोपड़ा, इंटरनेशनल डायरेक्टर डॉक्टर के के जैन, मनोहर शंभू बम्ब, जोनल चेयरमैन राकेश जैन, जोनल सचिव राजेंद्र नाहर, सूरजमल अग्रवाल, आशा सांभर, रेखा भामावत, संजय चौधरी, रानी राणा, प्रदीप घोड़ावत, रविंद्र वीरवाल और बड़ी संख्या में महावीर इंटरनेशनल के सदस्य मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE