मंदसौर। जिला प्रेस क्लब द्वारा नगर पालिका में महर्षि नारद जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे हरिद्वार के कैलाश आश्रम के संत जगदीश आनंद जी महाराज, डॉ अजय शर्मा विक्रम विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक मुख्य वक्ता के रूप में और जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी एवं समस्त पत्रकार बंधु इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
संत आनंद जी महाराज ने बताया कि आज नारद जयंती पर मंदसौर आए हैं और नारद जी का जो कार्य था लोगो को कल्याण से जोड़ना और सही दिशा देना और आज भी पत्रकारिता में नारद जी की कला विद्यमान हैं।