BREAKING NEWS
REPORT : दिव्यांग बच्चों के लिए मिनी जिम एवं.. <<     BIG VIDEO : मध्य प्रदेश में बड़ा ऐलान! लाड़ली बहनों.. <<     KHABAR : संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की 82वीं.. <<     BIG REPORT : फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<     शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त की रात.. <<     BIG REPORT : फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के जरिए.. <<     NEWS : खेल दिवस पर खेल जागरूकता महोत्सव का आयोजन,.. <<     BIG VIDEO : करोड़ों का IPL सट्टा कांड! गुप्त छापे में.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने.. <<     दतिया के बसई में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी.. <<     NEWS : नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ में आदर्श.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की अति आवश्यक बैठक आज, कलश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2023, 5:09 pm
KHABAR : हमें महापुरूषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए- इंजीनियर बाबूलाल गौड़, कृति ने मनाई गुरूदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती, माल्‍यार्पण भी किया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गुरूदेव रवींद्र नाथ टैगोर का लेखन एवं साहित्‍य में अमिट योगदान है। गुरूदेव ने समाज को नई राह व दिशा देने का कार्य किया। यह बात संस्‍था कृति के अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने कहीं। वे सीआरपीएफ के ऑक्‍टरलोनी हॉल परिसर के समीप स्थित गुरूदेव रवींद्र नाथ टैगोर की प्रतिमा स्‍थल पर साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था द्वारा गुरूदेव की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्‍होंने गुरूदेव के जन्‍म व देश हित में गुरूदेव द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। 

गौड़ ने कहा कि हमें महापुरुषों की जयंती एवं निर्वाण दिवस मनाना चाहिए तथा उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। राष्‍ट्र एवं मानवता के हित में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। अन्‍य वक्‍ताओं ने भी अपने विचार व्‍यक्त किए। 

इस दौरान किशोर जेवरिया, रघुनंदन पाराशर, भरत जाजू, स्‍नेहलता सक्‍सेना, डॉ. माधुरी चौरसिया, आशा सांभर, डॉ जीवन कौशिक, सत्‍येंद्र सी सक्‍सेना, पृथ्‍वी सिंह वर्मा, मुकेश कासलीवाल, गणेश खंडेलवाल, डॉ. राजेंद्र जायसवाल, लोकेंद्र बंसल, सुरेश सिंहल, राजेश जायसवाल, सीए दिलीप मित्‍तल, नरेंद्र पोरवाल, एडवोकेट कृष्‍ण कुमार शर्मा, कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष अनिल चौरसिया, महिपाल सिंह चौहान, राधेश्‍याम पाटीदार, लोकेंद्र सिंह परिहार सहित अन्‍य प्रबुद्धजन विशेष रूप से मौजूद रहे। अंत में आभार कृति के सचिव डॉ विनोद शर्मा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE