BREAKING NEWS
REPORT : दिव्यांग बच्चों के लिए मिनी जिम एवं.. <<     BIG VIDEO : मध्य प्रदेश में बड़ा ऐलान! लाड़ली बहनों.. <<     KHABAR : संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की 82वीं.. <<     BIG REPORT : फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<     शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त की रात.. <<     BIG REPORT : फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के जरिए.. <<     NEWS : खेल दिवस पर खेल जागरूकता महोत्सव का आयोजन,.. <<     BIG VIDEO : करोड़ों का IPL सट्टा कांड! गुप्त छापे में.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने.. <<     दतिया के बसई में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी.. <<     NEWS : नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ में आदर्श.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की अति आवश्यक बैठक आज, कलश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2023, 5:13 pm
KHABAR : प्रभारी मंत्री ठाकुर को कृति के पदाधिकारियों और सदस्‍यों ने 14 मई के कार्यक्रम को लेकर दिया आमंत्रण, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति के पदाधिकारियों व सदस्‍यों ने जिले की प्रभारी मंत्री एवं मप्र की संस्‍कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर से मुलाकात उन्‍हें आमंत्रण दिया। साथ ही प्रभारी मंत्री से संस्‍था कृति को आगामी दिनों में संस्‍कृति मंत्रालय से ओर कार्यक्रम दिए जाने का अनुरोध किया। 

कृति के अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ व सचिव डॉ विनोद शर्मा के साथ एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को जिले के प्रवास पर आई प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर से मनासा रोड स्थित डाक बंगले पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्‍यक्ष पवन पाटीदार एवं भाजपा के वरिष्‍ठ नेता संतोष चौपड़ा की मौजूदगी में मिला और उन्‍हें आगामी 14 मई को रात 8 बजे नगर पालिका परिषद नीमच के सहयोग से शहर के टाउन हॉल में आयोजित वानर राज हनुमान कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी, जिसमें मप्र के शासन के अपर मुख्‍य सचिव, अविभाजित मंदसौर जिले के कलेक्‍टर रहे प्रख्‍यात विचारक, वक्‍ता एवं रामकथा विशारद मनोज श्रीवास्‍तव शोधपरक व्‍याख्‍यान प्रस्‍तुत करेंगे। साथ ही वानर राज हनुमान कार्यक्रम में आने का न्‍यौता दिया। इस पर प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थि‍त होने की हर संभव कोशिश करने का आश्‍वासन दिया। 

प्रभारी मंत्री ठाकुर व विधायक परिहार ने चर्चा के दौरान कृति के नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़, सचिव डॉ विनोद शर्मा एवं पूर्व अध्‍यक्ष भरत जाजू को पुष्‍पमाला पहनाकर सम्‍मान किया। प्रभारी मंत्री से मुलाकात के दौरान रघुनंदन पाराशर, सत्‍येंद्र सी सक्‍सेना, डॉ जीवन कौशिक, राजेश जायसवाल, गणेश खंडेलवाल, एडवोकेट कृष्‍ण कुमार शर्मा सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE