सिंगोली। क्षेत्र के आदिवासी अंचल कोज्या के समीप ग्राम मनोहरपुरा में रविवार दोपहर करीब 1 बजे दो मोटर साइकिलों में भिड़ंत हो गई। घटना में बाईक पर सवार एक महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। महिला को मामूली चोट आने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अन्य हॉस्पिटल रैफर किया गया हैं।
मिली जानकारी अनुसार गुजरों की मोरवन निवासी एक व्यक्ति गांव मनोहर पूरा से अपने गांव की ओर जा रहा था, तब ही पीछे से एक युवक महिला को साथ लेकर बाईक से सिंगोली की ओर आ रहा था। तब उसने अंबा पंचायत के ग्राम माता खेड़ा के पास पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों मोटरसाइकिल नीचे गिर गई घटना में आदिवासी महिला को मामूली चोट आई जबकि युवक सहित 45 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर चोट लगी।
घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सिंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि गुर्जरों की मोरवन निवासी एक व्यक्ति के हाथ पैर में चोट और फ्रैक्चर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया है।