BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<     शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त की रात.. <<     BIG REPORT : फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के जरिए.. <<     NEWS : खेल दिवस पर खेल जागरूकता महोत्सव का आयोजन,.. <<     BIG VIDEO : करोड़ों का IPL सट्टा कांड! गुप्त छापे में.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने.. <<     दतिया के बसई में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी.. <<     NEWS : नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ में आदर्श.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की अति आवश्यक बैठक आज, कलश.. <<     KHABAR : देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के.. <<     KHABAR : पद नहीं, सेवा सर्वाेपरिर, पूर्व सरपंच ने 36.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी बनने का सपना, लेकिन कीचड़ बनी.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया बने भाजपा बूंदी जिला संगठन.. <<     KHABAR : एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन, सीएम डॉ मोहन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2023, 10:38 am
BIG NEWS : पर्यटन स्थल मेनाल और जिले के गांव झांतला के युवक, जैसे ही निकले कार्यक्रम में शामिल होने तो सामना हुआ तेज़ रफ़्तार कार से, दुर्घटना होते ही मची अफरा तफरी, सूचना मिलते ही दौड़े जोगणिया शक्ति पीठ के कार्यकर्त्ता, पढ़े मेहबूब मेव की खबर  

Share On:-

सिंगोली। तहसील क्षैत्र के ग्राम झांतला निवासी चार युवक बाईक से गिरने पर उस समय गंभीर घायल हो गए, जब सीमावर्ती पर्यटक स्थल मेनाल के पास तीव्र गति से सामने आ रही एक कार से उनकी भिडंत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे जोगनिया शक्ति पीठ के कार्यकर्ताओं ने घायलों को बेगूं हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भीलवाड़ा राजस्थान के लिए रेफर किया गया।

बताया जाता है कि रविवार को जोगनिया माता में सिंगोली तहसील क्षैत्र के ग्राम झांतला निवासी धाकड़ समुदाय द्वारा वृहत रसोई का आयोजन रखा गया था। जिसमे बड़ी संख्या में समाज के लोगो शामिल हुए थे। ग्राम झांतला स्थित पटेल मोहल्ला निवासी ये चारों युवक भी जोगणिया माता गए थे, जो दोपहर करीब 1 बजे भोजन के बाद पर्यटक स्थल मेनाल की ओर जा रहे थे। तब मेनाल के पास तीव्र गति से सामने आ रही एक कार से उनकी भिडंत हो गई। जिसमे झांतला निवासी नटवर पिता गोपाललाल धाकड़ उम्र 16 साल, अंशुल पिता मोहनलाल धाकड़ 19 साल, अरविंद पिता दिनेश धाकड़ उम्र 12 साल और विष्णु धाकड़ उम्र 17 गंभीर घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे जोगणिया माता शक्तिपीठ के कार्यकर्ताओं ने सभी घायलों को बेगू हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को भीलवाड़ा रेफर किया गया। बताया जाता है कि घटना के बाद कार मौके से फरार हो गई, जिसकी बेगूं पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE