BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<     शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त की रात.. <<     BIG REPORT : फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के जरिए.. <<     NEWS : खेल दिवस पर खेल जागरूकता महोत्सव का आयोजन,.. <<     BIG VIDEO : करोड़ों का IPL सट्टा कांड! गुप्त छापे में.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने.. <<     दतिया के बसई में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी.. <<     NEWS : नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ में आदर्श.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की अति आवश्यक बैठक आज, कलश.. <<     KHABAR : देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के.. <<     KHABAR : पद नहीं, सेवा सर्वाेपरिर, पूर्व सरपंच ने 36.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी बनने का सपना, लेकिन कीचड़ बनी.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया बने भाजपा बूंदी जिला संगठन.. <<     KHABAR : एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन, सीएम डॉ मोहन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2023, 12:10 pm
KHABAR : जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कल से मनाया जाएगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव सप्ताह, गतिविधियों की रूपरेखा की तैयार, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 09 से 15 मई 2023 तक जिला, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर लाड़ली लक्ष्मी उत्सव सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई हैं।
इस संबंध में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 से 15 मई 2023 तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के दौरान प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर विशेष स्वरूचि भोज का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के पूर्व एवं उत्सव के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्थापित पोषण मटके के माध्यम से जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए खाद्यान्न सामग्री प्राप्त की जाएगी।
9 से 15 मई के दौरान की जाने वाली तारीखवार गतिविधियों के अनुसार 09 मई को कक्षा 06 से 12वीं तक की लाड़ली बालिकाओं के लिए गठित लक्ष्मी क्लब की बैठक एवं विभिन्न गतिविधिया, जैसे इनडोर खेल प्रतियोगिताऐं आयोजित की जाएगी। 10 मई को विभिन्न मापदण्डों के आधार पर ग्राम पंचायतों को लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायत घोषित करना एवं उनकी बैठक तथा विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के साथ ही बालिकाओं के लिए आउटडोर खेल प्रतियोगिताये आयोजित कराई जायेगी। 11 मई को लाड़ली बालिकाओं के लिए शिविर लगाकर वित्तीय, डिजिटल साक्षरता एवं साइबर क्राईम पर प्रशिक्षण, निबंध प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिताऐं कराई जायेगी। 12 मई को लाड़ली बालिकाओं के स्वास्थ्य जांच, किशोरी स्वास्थ्य सुरक्षा की जानकारी दी जायेगी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कि नृत्य-गीत आदि प्रतियोगिताएं कराई जायेगी। 13 मई को बालिकाओं को बैंक, डाकघर, पुलिस थाना, अनुविभागीय कार्यालय आदि स्थानों का भ्रमण कराया जायेगा और लोकगीत एवं वाद्य प्रतियोगिता कराई जाएगी। 14 मई को कैम्प/अभियान के माध्यम से बालिकाओं का ई-केवाईसी, चित्रकला प्रतियोगिताये कराई जायेगी। 15 मई को शिक्षा या अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली चार बालिकाओं का चयन कर चयनित लाड़ली बालिकाओं को जिले से बाहर प्रदेश में किसी ऐतिहासिक स्थान, नेशनल पार्क, प्रसिद्ध स्थान पर अध्ययन भ्रमण कराया जायेगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE