शाजापुर। आज ग्राम गोरधनिया में ग्रामीणों द्वारा विशाल मंदिर का निर्माण कर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पांच दिन तक पंच कुंडी यज्ञ किया गया। पांच वे दिन जुगल किशोर शास्त्री द्वारा नवनिर्मित मंदिर में श्री राम लक्ष्मण माता सीता, हनुमान जी, ओर शिव परिवार, शीतला माता कि मूर्ति की स्थापना की गई मूर्ति स्थान से पहले गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुई यात्रा हनुमान मंदिर से होते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया वही कलश यात्रा का ग्रामीणों द्वारा जग जग भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा के बाद मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिस में हजारों धर्म प्रेमियों द्वारा भोजन प्रसादी ग्रहण की।