BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2023, 5:24 pm
BIG NEWS : शहर का फव्वारा चौक और आलोट की युवती, जब प्रेमी संग पहुंची यहां, फिर जैसे ही होटल में उठाया ये कदम तो..., भनक लगते ही दौड़ी खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। शहर के फव्वारा चौक स्थित एक होटल में रुके प्रेमी प्रेमिका ने जान देने की कोशिश की है। जिसमें शादीशुदा प्रेमी की फांसी लगाने से मौत हो गई। जबकि युवती जहर खाने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। मृतक युवक दीपक प्रजापत नगरा गांव का रहने वाला है। युवक पहले से शादीशुदा था। कुछ दिनों पूर्व युवक की दोस्ती इस्ट्राग्राम पर आलोट की एक युवती से हो गई। रविवार को दीपक प्रजापत युवती से मिलने फव्वारा चौक स्थित पारस होटल में पहुंचा था। जहां आज दीपक प्रजापत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । वहीं, युवती ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। युवक युवती को ढूंढते हुए होटल पहुंचे परिजनों को घटना की जानकारी लगी जिसके बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती ,प्यार और फिर प्रेम कहानी के अंत की यह घटना आज दोपहर की है। पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक दीपक प्रजापत नगरा गांव का रहने वाला है। वह पहले से ही शादीशुदा था और उसकी 3 साल की बेटी भी है। इंस्टाग्राम पर युवक की आलोट निवासी युवती से दोस्ती हो गई जिसके बाद दोनों में बातें होने लगी। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और इसकी जानकारी घर के लोगों को भी लग गई थी। रविवार को मृतक युवक दीपक प्रजापत और युवती रतलाम के फव्वारा चौक स्थित पारस होटल में रुके थे। जहां आज दोपहर युवक की मौत और यूपी द्वारा जहर खा लेने की जानकारी मिली। युवक के परिजनों ने बताया कि इन दोनों को ढूंढते हुए वह लोग पारस होटल पहुंचे थे। जहां उन्हें दीपक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला और युवती भी गंभीर हालत में थी। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। वहीं,इस मामले में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE