BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<     शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त की रात.. <<     BIG REPORT : फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के जरिए.. <<     NEWS : खेल दिवस पर खेल जागरूकता महोत्सव का आयोजन,.. <<     BIG VIDEO : करोड़ों का IPL सट्टा कांड! गुप्त छापे में.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने.. <<     दतिया के बसई में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी.. <<     NEWS : नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ में आदर्श.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की अति आवश्यक बैठक आज, कलश.. <<     KHABAR : देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के.. <<     KHABAR : पद नहीं, सेवा सर्वाेपरिर, पूर्व सरपंच ने 36.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी बनने का सपना, लेकिन कीचड़ बनी.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया बने भाजपा बूंदी जिला संगठन.. <<     KHABAR : एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन, सीएम डॉ मोहन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2023, 5:25 pm
BIG NEWS : चुनावी लॉलीपॉप से परेशान होकर आवासहीनों ने मजबूरन उठाया कदम, 70 परिवार बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर, पढ़े महेंद्र भटनागर की खबर    

Share On:-

कुकड़ेश्वर। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की घोषणा एवं पूर्व में भूमिहीन आवासहिनो को आवास बना कर देने की घोषणानुसार नगर के करीबन 60 से लेकर 70 परिवार जो की अपनी उचीत मांग को लेकर लंबे समय से नगर परिषद कुकड़ेश्वर वह जिला कलेक्टर, विधायक, सांसद, व मुख्यमंत्री तक अपनी मांगों को लेकर कई बार आवेदन देकर मजबुरन नगर के 70 परिवार जो भूमिहीन आवासहिनो ने गांधी गिरी से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने पर मजबुर हुए। 

मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास, शासकीय योजना अनुसार भूखंड बनाकर देने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। बार-बार चुनावी घोषणा में आवास देने का आश्वासन भी दिया जाता रहा। लंबे समय से संघर्ष करते-करते ऐसे आवासहीन परिवार 8 मई को आवासीन परिवार संघर्ष समिति बनाकर नगर परिषद कुकडेश्वर के सामने आज 8 मई 2023 सोमवार को प्रातः 10 से टेंट लगा कर हाथों में तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन करने बैठे। 

उक्त परिवार शासन प्रशासन से आवास योजना का लाभ देने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। 10 बजे से धरने पर बैठे जो समाचार बनाने तक संबन्धितो ने आकर उनकी सुध नहीं ली। धरने पर बैठे राजेंद्र मोदी, देवकिशन, नंदलाल तमोली, मोतीलाल भानपिया व कई महिला उक्त धरने पर बैठी है। आवासीन संघर्ष समिति के राजेन्द्र मोदी ने बताया कि हम अभी तो शांतिपूर्ण ढंग से अनिश्चित धरने पर बैठे हैं और कोई सुनवाई नहीं हुई तो हम अपना प्रदर्शन जारी रखते हुए अगले मोड़ पर चक्का जाम आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी नगर परिषद व शासन प्रशासन की होगी।

इनका ये कहना-
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलसिंह परमार से चर्चा करने पर बताया कि शासन की योजना अनुसार वर्ष 31 दिसम्बर 2020 से जो शासकीय भूमि पर काबिज है उन्हें पट्टे देने की योजना है चुंकि ये किराये के मकान में रह रहें हैं।जिनके लिए हमने शासन से मांग की व उच्चाधिकारियों से मार्ग दर्शन मांगा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE