कटनी। नगर निगम से विगत तीन-चार वर्षों से गरीब परिवार गरीबी रेखा के बने मकान में रह रहे थे। जिन्हे मकान आवंटन नही हुए वह भी वहा विगत तीन साल से रह रहे थे अचानक नगर निगम कटनी द्वारा उन्हें नोटिस देकर मकान खाली करने की बात की है। इस दौरान इंदिरा नगर की रहवासी सभी महिलाएं नगर निगम महापौर के पास पहुंची और महापौर प्रीति सूरी से कहा हम कहां जाएं अपना सारा सामान लेकर हमारे पास रहने का वही एक आसरा है।
बता दे कुछ परिवारों के पास गरीबी रेखा के कार्ड होने के बावजूद उन्हें मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है और कुछ के पास गरीबी रेखा के कार्ड नहीं होने पर उन्हें भवन खाली करने का नोटिस दिया गया। जिससे सभी परिवार परेशान होकर आज नगर निगम ऑफिस पहुंचा और महापौर से मिन्नतें करते हुए नजर आए दरअसल यह सभी अब यह सोच रहे हैं अगर हमें यहां से अलग कर दिया तो हमारे बच्चों का आसरा कहा बनायेगे और हम कहां जाए। एक तरफ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह गरीबों को आसरा देने की बात करते हैं तो दूसरी तरफ नगर निगम प्रशासन उन्हीं गरीबों को उनके तीन सालों से रह रहे मकान से अलग करने की बात सामने आ रही है।