BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<     शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त की रात.. <<     BIG REPORT : फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के जरिए.. <<     NEWS : खेल दिवस पर खेल जागरूकता महोत्सव का आयोजन,.. <<     BIG VIDEO : करोड़ों का IPL सट्टा कांड! गुप्त छापे में.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने.. <<     दतिया के बसई में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी.. <<     NEWS : नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ में आदर्श.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की अति आवश्यक बैठक आज, कलश.. <<     KHABAR : देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के.. <<     KHABAR : पद नहीं, सेवा सर्वाेपरिर, पूर्व सरपंच ने 36.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी बनने का सपना, लेकिन कीचड़ बनी.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया बने भाजपा बूंदी जिला संगठन.. <<     KHABAR : एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन, सीएम डॉ मोहन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2023, 7:48 pm
KHABAR : पार्षदों के निरीक्षण के दौरान आदिकासी गोंड समाज के लोग पहुंचे समस्या को लेकर, बस्ती के हालातों से कराया वाकिफ, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। आज वार्ड नंबर 27 में नीमच नगरपालिका के सभापति और पार्षदों द्वारा किए जा रहे निरीक्षण के दौरान आदिवासी गोंड बस्ती के लोग अपनी समस्या लेकर पहुंच गए। गोंड बस्ती के निवासीगण पार्षद धर्मेश पुरोहित और सभापति मनोहर मोटवानी को अपनी बस्ती में ले गए और बस्ती की समस्याएं सुनाई। 

गोंड आदिवासियों ने बताया कि उनकी बस्ती में वर्षों से सड़के नहीं है, नाली नहीं है, बारिश के समय में यह बस्ती तालाब में तब्दील हो जाती है। पूरे इलाके में कीचड़ फैल जाता है। जहरीले जानवरो में जीना दुश्वार कर रखा है। वार्ड वासियों ने यह भी कहा कि बस्ती में सफाई कर्मचारी शौचालयों के चौक हो जाने पर उसकी सफाई के लिए रुपए मांगते हैं और रुपया देने पर ही सफाई कार्यों को अंजाम देते हैं। 

गोंड बस्ती के लोगों की समस्या सुनकर सभापति धर्मेश पुरोहित और मनोहर मोटवानी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा को वे उनकी बस्ती में लाएंगे और समस्याओं का समाधान कराएंगे। सफाई कर्मचारियों के रूपए लेने की बात पर पार्षद धर्मेश पुरोहित ने अनभिज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि यह बात आज मेरे संज्ञान में आई है और इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE