BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<     शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त की रात.. <<     BIG REPORT : फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के जरिए.. <<     NEWS : खेल दिवस पर खेल जागरूकता महोत्सव का आयोजन,.. <<     BIG VIDEO : करोड़ों का IPL सट्टा कांड! गुप्त छापे में.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने.. <<     दतिया के बसई में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी.. <<     NEWS : नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ में आदर्श.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की अति आवश्यक बैठक आज, कलश.. <<     KHABAR : देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के.. <<     KHABAR : पद नहीं, सेवा सर्वाेपरिर, पूर्व सरपंच ने 36.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी बनने का सपना, लेकिन कीचड़ बनी.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया बने भाजपा बूंदी जिला संगठन.. <<     KHABAR : एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन, सीएम डॉ मोहन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 10:55 am
KHABAR : मालखेडा में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा का महा आरती के साथ हुआ विश्राम, मिठाई वितरण के साथ महा प्रसादी का हुआ भंडारा, पढ़े बालमुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। गांव मालाखेड़ा में 6 मई से 8 मई तक तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा का आयोजन ठन्ना (धाकड़) समाज के उत्तमचंद धाकड़ की माताजी स्व तुलसी बाई पति स्व भंवरलाल ठन्ना की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में किया गया। 

इस कथा का रसपान मालवा उचेड़ के विख्यात पंडित परमपूज्य मदनलाल नागदा ने प्रतिदिन उपस्थित श्रावकों को कराया। इस कथा के तीसरे दिन 8 मई को भगवान श्रीकृष्ण और माता रूक्मिणी ने नानी बाई का मायरा भरकर अपने भाई होने का दायित्व निभाया। 

इस अवसर पर पंडित नागदा ने वीरा भात भरण ने आजो म्हारे भाई भतीजा लारे लाजो जी वीरा। नामक भजन प्रस्तुत किया जिसमें सभी श्रृद्धालुओं की आंखें नम हो गई। उपस्थित सभी भक्तों ने नानी बाई के मायरे में श्रृध्दापर्वक दान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। तत्पश्चात महा आरती की गई और नुक्ती की प्रसाद सभी भक्तजनों में वितरित की गई। उसके बाद भंडारे का आयोजन रखा गया जिसमें सभी उपस्थित जनों को भोजन प्रसाद कराया गया। 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण धाकड़ जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती जिला पंचायत की पूर्व सदस्य मधु बंसल जनपद पंचायत की अध्यक्ष शारदा बाई मदनलाल धनगर मंडी कमेटी नीमच के पूर्व अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर व जनपद सदस्य सत्यनारायण पाटीदार जिला पंचायत सदस्य जावद पुरणमल अहीर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE