BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<     शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त की रात.. <<     BIG REPORT : फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के जरिए.. <<     NEWS : खेल दिवस पर खेल जागरूकता महोत्सव का आयोजन,.. <<     BIG VIDEO : करोड़ों का IPL सट्टा कांड! गुप्त छापे में.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने.. <<     दतिया के बसई में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी.. <<     NEWS : नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ में आदर्श.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की अति आवश्यक बैठक आज, कलश.. <<     KHABAR : देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के.. <<     KHABAR : पद नहीं, सेवा सर्वाेपरिर, पूर्व सरपंच ने 36.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी बनने का सपना, लेकिन कीचड़ बनी.. <<     NEWS : डॉ. सेठिया बने भाजपा बूंदी जिला संगठन.. <<     KHABAR : एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन, सीएम डॉ मोहन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 2:58 pm
KHABAR : महाराणा प्रताप ने मुगलों की अधीनता कभी स्‍वीकार नहीं की- इंजीनियर बाबूलाल गौड़, संस्‍था कृति ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती, नीमच सिटी स्थित प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मेवाड़ मालवा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एकमात्र ऐसे प्रतापी राजा हुए, जिन्‍होंने बादशाह अकबर सहित मुगलों की अधीनता को कभी-भी स्‍वीकार नहीं किया और मुगलों से लोहा लेते रहे। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने अपने देश व संस्‍कृति की रक्षा के लिए न केवल राजमहल को छोड़कर कर जंगल में निवास किया और देश व संस्‍कृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहे। यह बात साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति के अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने कही। वे संस्‍था कृति द्वारा शहर के उप नगर नीमच सिटी के प्रताप चौक में महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित महाराणा प्रताप जयंती के आयोजन में बोल रहे थे। 

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्‍था कृति के पदाधिकारियों व सदस्‍यों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया। इसके उपरांत गौड़ ने कहा कि संस्‍था कृति ऐसे महान व्‍यक्तित्‍व को नमन करती है एवं देश, प्रदेश व जिले के युवाओं से महाराणा प्रताप का कार्यों एवं उनके बताए सद्कार्यों का अनुसरण करने का आह्वान करती है। इस दौरान संस्था के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्‍य वक्‍ताओं ने भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की शौर्य गाथाओं का वर्णन उनकी वीरता व देशभक्ति को नमन किया। 

इस दौरान सीए दिलीप मित्तल, किशोर जवेरिया, पृथ्वी सिंह वर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, भरत जाजू, सत्येंद्र सी. सक्सेना, पुष्पलता सक्सेना, नरेंद्र पोरवाल, श्याम थोरेचा, महेंद्र त्रिवेदी, गणेश खंडेलवाल, शैलेंद्र पोरवाल सहित अन्‍य मौजूद रहे। अंत में आभार कृति के सचिव डॉ विनोद शर्मा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE