BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 3:17 pm
KHABAR : कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का शुभारंभ, मल्हारगढ़ ब्लॉक में पंजीयन कार्य हुआ प्रारंभ, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मल्हारगढ़। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा आज 9 मई को मध्यप्रदेश के छिंदवाडा के परासिया से महिलाओ को संबल प्रदान करने वाली जनकल्याकारी नारी सम्मान योजना क शुभारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही मंदसौर जिला प्रभारी अर्चना जायसवाल के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन के नेतृत्व में आज सभी 13 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां मंडलम स्तर पर योजना का शुभारंभ करते हुये पंजीयन कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।  

इस योजना के तहत आज मल्हारगढ़ ब्लॉक के कनघट्टी में पंजीयन का कार्य प्रारंभ कर मध्यप्रदेश की निवासी महिलाओ को विधानसभा चुनाव उपरांत बनने वाली कमलनाथ की सरकार द्वारा पांच सौ रूपया प्रति गैस सिलेण्डर एवं 1500 रूपये प्रतिमाह संबल के तौर पर उनके खाते में डाले जाने और इस तरह प्रति महिला एवं उनके परिवार को 25 हजार रूपये वार्षिक की बचत जैसी जानकारियां दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया, मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल, कांग्रेस नेता विजेश मालेचा महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा बैरागी, मंडलम अध्यक्ष कन्हैयालाल गुर्जर, हरिसिंह पंवार, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, किशोर टेलर, बलवन्त पाटीदार, भरत पाटीदार, पवन पाटीदार, दिलीप सुथार, आशीष सुधार, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE