BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2023, 11:38 am
NEWS : खंडेलवाल केपीएल क्रिकेट का आज होगा भव्य शुभारंभ, प्रवासी टीमें सिरोही पहुंची, टर्फ विकेट पीच पर होगा आयोजन, समाज सहित युवाओं में उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली खंडेलवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता केपीएल का बुधवार को प्रातः 8 बजे सिरोही के अरविंद पैवेलियन खेल मैदान पर संत कृपाराम महाराज एवं गुरुवर राजारामजी महाराज के पावन सानिध्य और खण्डेलवाल समाज सहित खेल प्रेमियों की मौजूदगी में आठवें टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ होगा।

केपीएल आयोजन कमेटी के लोकेश खण्डेलवाल ने बताया कि चार दिवसीय खंडेलवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम शुभारंभ मैच कर्णावती किंग इलेवन बनाम मारवाड़ टाइटन तथा दूसरे ग्राउंड पर कर्नाटका रॉयल चैलेंजर बनाम साउथर्न स्टार के मध्य खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कथा वाचक संत कृपाराम महाराज एवं गुरुवर राजाराम महाराज के कर कमलों से दीप प्रज्वलन एवं विकेट पर बॉल डालकर शुभारंभ होगा। पेवेलियन के दोनों मैदानों को विशेष तौर पर तैयार करवाया गया है, वही मुंबई, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, सूरत, अहमदाबाद सहित मारवाड़ क्षेत्र की सभी टीमें सिरोही पहुंची, जहां उन्होंने प्रैक्टिस मैच खेलकर अपना दमखम आजमाया।

संपूर्ण आयोजन खंडेलवाल समाज के भामाशाह दानदाता परिवारों के सहयोग से आयोजित होगा। प्रतियोगिता में विशेष प्रकार के पुरस्कारों की घोषणा की गई है। कमेटी के चंपतलाल कूलवाल, लोकेश खण्डेलवाल, दिलीप कायथवाल, मुकेश कूलवाल, नरेश रावत, चंद्रकांत खुटेटा, ओमप्रकाश मेहरवाल, किरण नाटाणी, मुकेश कुमार डोडुआ, रतनलाल खुटेटा, प्रवीण नाटाणी, कैलाश लवली आदि ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया और पूर्व संध्या को खिलाड़ियों के साथ स्नेह भोज संपन्न हुआ।

टर्फ विकेट पट्टी पर होंगे मैच-

जिले का मीनी आईपीएल कहा जाने वाला खण्डेलवाल समाज का केपीएल क्रिकेट टूनामेंट ने लगातार आठ वर्षो मे भव्यता के साथ ख्याति प्राप्त की है। पीच कुरियटर शैतान स्वरूप मीणा और सुवालाल सहित उनकी टीम ने टेनिस क्रिकेट बाँल हेतू शानदार पीच की दोनों मैदान पर पट्टीया तैयार कर ली है। पीच पर शानदार रोलिंग, मिट्टी की प्रेशिंग व पानी आदि का छीडकाव किया जा रहा है। मैदान के आऊट फिल्ड को भी शानदार तैयार किया गया है आयोजन समिति को जिला क्रिकेट संघ सिरोही का मार्ग मिल रहा है जिसमे संघ के पदाधिकारी सत्येण मीणा, राजेन्द्रसिहं देवडा़, अशोक गहलोत, मदन रावल, गुलजार खान, गोविंदसिंह देवडा़, भरत धवल, रन्जी स्मीथ, अर्जुनसिंह राठौड़, सुरेन्द्रसिंह राठौड़, दिलकश खान, मुकेश परमार, वसीम खाँन, यशपालसिंह, सचिन चौहान, वनेपालसिंह देवडा़ आदि अम्पायरिंग व स्कोरर की भुमिका मे कार्य निभाएगे। तकनीकी समिति व मैच रेफरी व आब्जर्वर की भुमिका मे देवडा़ व मीणा रहेगें। प्रतियोगिता पर समस्त नियन्त्रण आयोजन कमेटी का रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE