BREAKING NEWS
KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<     चार्ज लेते ही एक्शन में SDOP विवेक कनोडिया! सड़क.. <<     BIG NEWS : नीमच में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक तरफ.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2023, 10:47 am
NEWS : केपीएल धमाकेदार शुरुआत, विक्रम ने जड़ा शतक, संत कृपाराम महाराज के कर कमलों से हुआ समारोह का उदघाटन, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही। खण्डेलवाल समाज की युवा खेल प्रतिभाओ को अपना कोशल दिखाने का मंच खण्डेलवाल प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ मुकाबले में कर्णावती किंग इलेवन के विक्रम ने निर्धारित 15 ओवर के मैच में 107 रन नाबाद शतक जड़कर अपनी टीम की धमाकेदार शुरुआत की। 

केपीएल आयोजन कमेटी का लोकेश खंडेलवाल के अनुसार बुधवार को 404 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ संत कृपाराम महाराज एवं गुरुवर राजाराम महाराज के मुख्य अतिथि में ठाकुर जी भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलन और पिच पर गेंद बल्ले पर डालकर भव्य शुरुआत की गई। इस अवसर पर संत कृपाराम महाराज ने मानव जीवन में शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ खेल को भी अति महत्वपूर्ण बताया। मन मस्तिष्क की एकाग्रता व व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए भी खेल की विशेष भूमिका बताइए। संत कृपाराम महाराज एवं गुरुवर राजाराम महाराज ने सभी को आशीर्वचन देकर सामाजिक समरसता के साथ एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के प्रथम मुकाबला कर्णावती किंग इलेवन बनाम मारवाड़ टाईटन के बीच खेला गया जिसमें कर्णावती ने 180 रन के लक्ष्य को कर्णावती के विक्रम ने 107 रन नाबाद जड़कर अपनी टीम के लिए आसानी से जीत दर्ज की। इसी प्रकार प्रतियोगिता का दूसरा मैच साउथर्न स्टार बनाम कर्नाटक रॉयल चैलेंजर के मध्य खेला गया जिसमें साउथर्न ने 6 विकेट से जीत हासिल की। प्रतियोगिता का तीसरा मैच सनसिटी इलेवन बनाम मंडार महारथी तथा चौथा मैच पुणे वॉरियर्स बनाम मुंबई इलेवन ए के मध्य खेला गया। उद्घाटन समारोह में 10 टीमों ने भाग लिया तथा इस मौके पर समाज महासंघ के अध्यक्ष भगवतीप्रसाद नाटानी, भरत भाई डीसा सहित केपीएल कमेटी के चंपतलाल कुलवाल, मुकेश कुमार, चंद्रकांत, ओम प्रकाश मेहर, नरेश कुमार, किरन, रतनलाल समेत बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद थे।

दूसरे दिन ये होंगे मैच-

प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेवाड़ वॉरियर्स बनाम पुणे वॉरियर्स, दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग बनाम सनसिटी इलेवन, तीसरा मैच मारवाड़ टाइटन बनाम मुंबई इलेवन ए, चौथा मैच मंडार महारथी  बनाम साउथर्न स्टार, पांचवा मैच चेन्नई सुपर किंग बनाम कर्नाटक रॉयल चैलेंजर तथा दिन का छटा मैच मेवाड़ वॉरियर्स बनाम कर्णावती किंग इलेवन के मध्य खेला जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE